-नेताजी जी के विचारों को युवा पीढ़ी जीवन में अपनाए
-स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति ने मनाई नेताजी की जयंती

गुरुग्राम। सोमवार को यहां सिविल लाइन स्थित स्वतंत्रता सेनानी हॉल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 126वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति के अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल, रोशन लाल यादव उपाध्यक्ष, महासचिव बिजेंद्र सिंह ठाकरान, लेखराज सिंह राघव कोषाध्यक्ष, राजेश्वर ठाकरान संरक्षक, बलजीत सरपंच सुखराली, बलजीत सिंह ढुल, धर्मेंद्र जांघू दौलताबाद, कर्नल केएस भारद्वाज, कर्नल सतपाल राघव, मधु मलिक, अत्तर सिंह संधू, मास्टर मातादीन यादव, राजेश्वर ठाकरान समेत सैनिक परिवारों से अनेक लोग मौजूद रहे।
नवीन गोयल ने कहा कि आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल हैं, जिनसे आज के दौर का युवा वर्ग प्रेरणा लेता है। देश के स्वाधीनता आंदोलन के नायकों में से एक नेताजी की जीवनी, उनके विचार और उनका कठोर त्याग आज के युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायक है।
नवीन गोयल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस वह महापुरुष थे, जिन्होंने अपने आजाद हिंद फौज के साथ में द्वितीय विश्व युद्ध में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने भारत में गहराई में जमी हुई ब्रिटिश साम्राज्य की जड़ों को खोखला कर दिया था। नवीन गोयल ने बताया कि 19 जनवरी 2021 को भारत केंद्र सरकार ने नेताजी की जयंती को पर्राक्रम दिवस घोषित किया था। अब 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का अनावरण करने के साथ 21 द्विपों का नाम देश के परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम से किया गया।
समिति के अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल ने आजाद हिंद फौज पर प्रकाश डालते हुए अपने संबोधन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धा सुमन अर्पित की और नेताजी की जयंती इस प्रकार हर साल मनाने के लिए आए हुए सभी महानुभावों को अनुरोध किया व आए हुए सभी महानुभावों का धन्यवाद किया।
सूबेदार बिजेंद्र सिंह ठाकरान ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी स्मारक के सामने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाई जाए एवं अब जल्दी-जल्दी स्वतंत्रता सेनानी स्मारक में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित कराई जाए। उन्होंने उन्होंने कहा कि जिले के सभी स्वतंत्रता सेनानियों के नाम स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर लिखे जाने हैं, जिस की सूची मुख्य सचिव हरियाणा सरकार से प्राप्त हो चुकी है उसको भी आज के समारोह में प्रदर्शित किया। उसके अनुसार स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर नाम लिखे जाने हैं।
अतर सिंह संधू ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा सरकार व भारत सरकार सभी स्वतंत्रता सेनानियों का इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के पास स्वतंत्रता सेनानी राष्ट्रीय स्मारक बनाया जाए ताकि स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास भावी पीढ़ी को जानकारी हो सके।
कटक उड़ीसा से आए हुए महर्षि कमल महाप्रभु ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी की मृत्यु के रहस्य के बारे में जितनी भी फाइलें हैं उन सभी को उजागर किया जाए और नेताजी की मौत के रहस्य से पर्दा उठाया जाए।
कर्नल कवर भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा सरकार सभी स्वतंत्रता सेनानियों के गजट नोटिफिकेशन करें और गुडगांव में एक सैनिक सदन फौजी भवन बनाया जाए जिसमें सभी पूर्व फौजियों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मिल सकें।