-बोले, गुरुग्राम में निकालेंगे थैंक्स गुरुग्राम जन यात्रा

गुरुग्राम। व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के संयोजक नवीन गोयल ने आगामी चार जून को घोषित होने वाले आम चुनाव के नतीजों में गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से पार्टी की जीत का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश को विकसित देशों की श्रेणी में लाकर खड़ा किया। हरियाणा में भाजपा सरकार प्रदेश को अग्रणी राज्य बना दिया है। गुरुग्राम में जिस तरह से विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, वे पहले कभी नहीं हुए। हरियाणा में 2014 से पहले की सरकार ने गुरुग्राम में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगाई। सिर्फ एक ही क्षेत्र में विकास करके बाकी हरियाणा के साथ सोतैला व्यवहार किया। नवीन गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने समान विकास करके सबका साथ सबका विकास को साकार किया है। ऐसे में देश, प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के हित में है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को दिल खोलकर वोट प्रदेश की जनता ने दिए हैं। गुरुग्राम में भी भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह की जीत के लिए जनता ने खूब वोट दिए हैं। ऐसे में अब वे गुरुग्राम में थैंक्स गुरुग्राम जन यात्रा निकालकर आमजन का धन्यवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा जीत के साथ तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। नवीन गोयल ने कहा कि गुरुग्राम में आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्रियों ने निष्पक्षता से काम किए हैं। वे जनता के मुद्दों को लेकर जब भी सरकार के पास गए, उनका समाधान किया गया। अधिकारियों ने भी गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करके जनता को राहत देने का काम किया है। नवीन गोयल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हमें अभी से तैयारी करनी है। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक होने के नाते वे प्रदेश के दुकानदारों, व्यापारियों के बीच नियमित तौर पर रहेंगे। उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगे। उनको व्यापार में आ रही दिक्कतों को दूर कराएंगे।