-केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने दिया हरियाणवी-गुजराती भाई-भाई का नारा
-एक भारत श्रेष्ठ भारत मुहिम के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम

गुरुग्राम। एक भारत श्रेष्ठ भारत मुहिम के तहत गुरुग्राम में गुजरात स्थापना दिवस भव्यता से मनाया गया। मंच पर गरबा, डांडिया और राधा-कृष्ण की लीलाओं की धूम रही। समारोह में पहुंचे केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला भी इस कार्यक्रम के कायल हो गये। उन्होंने इसे आपसी मेलजोल का बड़ा मंच बताते हुए हरियाणा वालों को भी गुजरात में हरियाणा दिवस मनाने का न्यौता दे दिया। गुजरात और हिंदी में अपना भाषण देते हुए उन्होंने दिल खोलकर बातें की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक भारत श्रेष्ठ भारत मुहिम के तहत प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ मार्गदर्शन और मुहिम के हरियाणा प्रदेश संयोजक एवं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के निर्देशन में यहां भाजपा कार्यालय गुरुकमल में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख एवं इस मुहिम के सह-संयोजक नवीन गोयल ने गुरुग्राम में रह रहे गुजरातियों के साथ अतिथियों केंद्रीय मत्स्य पालन, पशु पालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, हरियाणा टूरिज्म के चेयरमैन डा. अरविंद यादव, भाजपा हरियाणा संगठन मंत्री रविंद्र राजू, ऊषा प्रियदर्शी, सुनील कोहली, महेश यादव का स्वागत और सम्मान किया गया। अतिथियों को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का प्रतीक चिन्ह सम्मान स्वरूप भेंट किया गया। इस दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। नवीन गोयल ने कहा कि हरियाणा और गुजरात में कोई फर्क नहीं है। दोनों ही राज्यों में भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म किए। गुजरात के द्वारिका में उनका वास रहा तो हरियाणा के कुरुक्षेत्र में उन्होंने दुनिया को गीता का ज्ञान दिया। गुजराती, हरियाणवी लोगों से गुरूकमल का हॉल खचाखच भरा था। मंच पर और मंच के नीचे कलाकारों ने गुजराती नृत्य करके धूम मचाई। राधा-कृष्ण बने कलाकारों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस कार्यक्रम में श्री गुजराती समाज गवर्निंग बॉडी मेंबर्स अध्यक्ष हर्ष पांड्या, उपाध्यक्ष कमल शाह, महासचिव अविनाश त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष मेघल शाह, संयुक्त सचिव परेश त्रिवेदी, कार्यकारी सदस्य अवनी वोरा, कार्यकारिणी सदस्य चेतन बरोत, कार्यकारी सदस्य हार्दिक शाह, कार्यकारी सदस्य हेतल भट्ट, कार्यकारी सदस्य रूपल अजमेरा, कार्यकारी सदस्य शास्वत मेहता और समाजसेवी कुंजल राठौर का अहम योगदान रहा। इनकी तरफ से नवीन गोयल की गुजराती संस्कृति की झलक दिखाती विशाल कलाकृति भी भेंट की गई।

gujrat diwas
कार्यक्रम में डा. बीबी कबारिया, सागरभाई सेजपाल, डा. अमित वेरा, हेत्वी मजूमदार, रिधि पटेल, आरपी सिंह चौहान, वंदना सिंगला, केएल गर्ग, प्रद्युम्न जांघू, कपिल सेन, अशोक सेन, गजेंद्र गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डा. डीपी गोयल, अत्तर सिंह संधू, ज्योति डेमला, प्रद्युम्न जांघू, वंदना सिंह, अविनाश, हार्दिक, अवनी समेत अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले
केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने राम-राम, जय श्री कृष्ण के उद्बोधन के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में हरियाणा भाजपा ने गुजरात दिवस मनाकर बेहतर कार्य किया है। वे प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ जी, नवीन गोयल और सभी आयोजकों के इसके लिए आभारी हैं। दोनों राज्यों में पशुओं के प्रति प्रेम की बात करते हुए रुपाला ने कहा कि पशुओं का यहां बहुत आदर होता है। हरियाणा में मुर्राह नस्ल की भैंस है तो गुजरात में जाफरा नस्ल। यहां साहिवाल गाय है तो वहां गिर गाय है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि जिस समय में देश को तोडऩे की बातें हो रही हैं, उस समय में आप भारत जोडऩे में लगे हैं। कई नेता विश्व में भारत की बदनामी करते हैं। अपने को सूरमा मानने वाले ये नेता विदेशों में देश की इज्जत घटाते हैं। ऐसे दौर में भारत को जोडऩे वाला यह कार्यक्रम करारा जवाब है। उन्होंने कहा कि आज विश्व को पांचजन्य ध्वनि की जरूरत है। जिसे श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में दिया था। अपने भाषण के बीच में भगवान श्रीकृष्ण का गुजराती में गीत गाते हुए पुरुषोत्तम रुपाला ने कहा कि एक भारत सरदार पटेल ने बनाया था और श्रेष्ठ भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाया है। इस कार्यक्रम का शीर्षक एक भारत श्रेष्ठ भारत यहां चरितार्थ हो जाता है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरदार पटेल, महात्मा गांधी की जोड़ी ने अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिलाई, ठीक उसी प्रकार अब अमृतकाल में नरेंद्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी ने देश को श्रेष्ठ बना दिया है। विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। विश्व में भारत की योग विद्या का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां सूर्य जाता है, वहां-वहां सूर्य नमस्कार होने लगा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही संभव हो पाया है। आयुर्वेद को लेकर केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने कहा कि अयुर्वेद का विश्व का केंद्र जामनगर गुजरात को माना गया है। हमारे साथ स्पर्धा में चाइना भी था, लेकिन विशेषज्ञों, चिंतकों ने अध्ययन के आधार पर कहा कि चीन में जो दवाइयां बनती हैं, वे प्राणियों से बनाई जाती हैं। भारत की आयुर्वेद पद्धति प्लांट आधारित है। ये मानव के लिए हितकारी हैं। इसी की बदौलत हमें आयुर्वेद की यह तमगा मिला।

gujrat diwas
पुरुषोत्तम रुपाला ने यह भी कहा कि पहले डिजास्टर की बात होती थी, मैनेजमेंट पर ध्यान नहीं दिया जाता था। अब डिजास्टर मैनेजमेंट पर काम होता है। यह खुशी की बात है कि डिजास्टर मैनेजमेंट का इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म भारत में बनेगा। भारत में भी आपके गुरुग्राम में बनेबा। इससे यहां का नाम और ऊंचा हो जाएगा। उन्होंन कहा कि हम सबका दायित्व है कि हम देश तोडऩे वालों से सजग रहें। सही का साथ दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेवा के बेड़े में 20 हजार करोड़ लागत से तैयार किए गए समुंद्री जहाज विक्रांत को शामिल किया, जो कि शुद्ध स्वदेशी है। साथ ही अंग्रेजी शासन के समय का प्रतीक चिन्ह बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना का प्रतीक चिन्ह उस पर लगाया। यह बात कहते हुए केंद्रीय मंत्री ने जय शिवाजी-जय भवानी, जय भवानी-जय शिवाजी के नारे लगवाए।
हरियाणा का जिक्र करते हुए पुरुषोत्तम रुपाला ने कहा कि सेना में हरियाणा की हिस्सेदारी से देश गौरवान्वित है। यहां की धरती बलिदानी है। वे सरदार पटेल की मूर्ति के लिए हरियाणा के किसानों से खेती में उपयोग होने वाले उपकरणों का लोहा लेने के लिए पूरे हरियाणा में घूमे थे। यहां के किसानों भी देश के कई राज्यों में फैले हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा गुजरात का बड़ा भाई है। हम सब साथ मिलकर रहेंगे, बेहतर काम करेंगे।
मोदी जी हरियाणा रही कर्मस्थली: अरविंद यादव
हरियाणा पर्यटन के चेयरमैन अरविंद यादव ने कहा कि मोदी जी का लोहा अब दुनिया मान रही है। हरियाणा मोदी जी कर्मस्थली रही है। उन्होंने भी मोदी जी के साथ मिलकर संगठन के लिए काम किया। गुजरात में भी उन्होंने 2001 से लेकर 2017 तक के चुनावों में जिम्मेदारी निभाई और संगठन को मजबूत बनाया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने ऋषि-मुनियों के पदचिन्हों पर चलकर काम किया है। आज दुनिया की नजर भारत पर रहती है। राम राज शर्मा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया।