-पाल बघेल समाज की ओर से किया गया होली मिलन समारोह

गुरुग्राम। पाल बघेल समाज गुरुग्राम द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारी प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने शिरकत करके अहिल्याबाई होलकर को नमन करते हुए सभी को रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दीं। सभी से आग्रह किया कि इस त्योहार को सुरक्षित तरीके से मनाएं। आपसी सौहार्द को बढ़ाएं।


इस अवसर पर सुमित शर्मा, संस्था के प्रधान प्रमोद बघेल, महासचिव पूरण, कोषाध्यक्ष केपी सिंह, मंच संचालक मुकेश, श्याम सुंदर, मोहर सिंह बघेल, सर्वेश बघेल, सुहर सिंह, रामकिशन, सचिन पाल, राम सिंह, तेजवीर व अन्य जन उपस्थित रहे। पाल बघेल समाज की ओर से गुरुग्राम में अहिल्याबाई होलकर जी के नाम से चौक बनाने की मांग पर नवीन गोयल ने कहा कि इस कार्य के लिए वे जल्द ही हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से समाज के लोगों की मुलाकात कराएंगे। राज्यपाल स्वयं भी पाल बघेल समाज से संबंध रखते हैं। उनके मार्गदर्शन में अहिल्याबाई चौक का नामकरण हो, यह खुशी की बात होगी। नवीन गोयल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के जीवन में भले ही कितने ही कष्ट आए हों, लेकिन उन्हें अपने जीवन में नेकी, भलाई के कार्यों को कम नहीं होने दिया। समस्त महिलाओं के लिए वे बड़ी प्रेरणा स्रोत हैं। अहिल्याबाई होल्कर को एक ऐसी महारानी के रूप में जाना जाता है, जिन्होंनें भारत के अलग अलग राज्यों में मानवता की भलाई के लिये अनेक कार्य किये थे। इसलिये भारत सरकार तथा विभिन्न राज्यों की सरकारों ने उनकी प्रतिमाएं बनवायी हैं। उनके नाम से कई कल्याणकारी योजनाओं भी चलाया जा रहा है।
नवीन गोयल के मुताबिक, इतिहास में दर्ज है कि अहिल्याबाई ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारत-भर के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मन्दिर बनवाए, घाट बनवाए, कुओं और बावडिय़ों का निर्माण किया। मार्ग बनवाए, भूखों के लिए भोजन का प्रबंध किया, प्यासों के लिए प्याऊ बनवाई, मन्दिरों में विद्वानों की नियुक्ति करके शास्त्रों के मनन-चिन्तन और प्रवचनों को बढ़ावा दिया। वे सदा न्याय करने का प्रयत्न करती रहीं। अहिल्याबाई को जनता ‘देवी’ समझने और कहने लगी थी। जब चारों ओर गड़बड़ मची हुई थी। शासन और व्यवस्था के नाम पर घोर अत्याचार हो रहे थे।, किसान मजदूर-अत्यन्त हीन अवस्था में थे। ऐसे समय में अहिल्याबाई होल्कर ने सकारात्मक कार्य किए, जो सदा याद किए जाते हैं। नवीन गोयल ने पाल बघेल समाज के लोगों से आग्रह किया कि आने वाले होली के पर्व को धूमधाम से जरूर मनाएं, लेकिन मनाने का तरीका सुरक्षित अपनाएं।
गुडग़ांव गांव में भी होली मिलन समारोह में पहुंचे
नवीन गोयल ने गुडग़ांव गांव के अम्बेडकर भवन में भी आयोजित होली मिलन समारोह में भी शिरकत की। गुरु रविदास सभा की ओर से आयोजित इस समारोह में उन्होंने सरकार की योजनाओं, कैनविन फाउंडेशन की सेवाओं, योजनाओं, सीएससी सेंटर व हेल्थ सर्विसेस के बारे में लोगों को जानकारी दी। नवीन गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार का अंतिम लक्ष्य अंत्योदय है। उन्होंने निवेदन किया कि भारत सरकार द्वारा जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उन्हें गति देने के लिए फिर से तीसरी बार मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाएं। इस अवसर पर भल्ले राम, सीताराम, मुकेश जाटव, राकेश, जीतू, बाली पंडित, मनोज गर्ग, रणधीर, अरुण व सम्मानित जन उपस्थित रहे।