-गगन गोयल को भाजपा जिला सचिव का मिला दायित्व
-वरिष्ठ नेताओं का गगन गोयल ने जताया आभार  

गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल यादव द्वारा जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। इसमें कर्मठ युवा नेता व संगठन में कई पदों पर रह चुके गगन गोयल को जिला सचिव बनाया गया है। इसके लिए गगन गोयल ने वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए उनके विश्वास पर सदा खरा उतरने की बात कही है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, केंद्रीय चुनाव समिति सदस्या डा. सुधा यादव, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, जिला अध्यक्ष कमल यादव का गगन गोयल ने आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के विश्वास पर वे खरा उतरने हुए संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। वर्ष 2009 से 2014 तक भाजपा के लिए चुनावों में कड़ी मेहनत की। इसके बाद संगठन में जिला युवा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वर्ष 2021 में भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। तीन साल तक प्रदेश कार्यकारिणी भाजयुमो में जमीनी स्तर पर काम करने पर अब वर्ष 2024 में जिला अध्यक्ष कमल यादव द्वारा गगन गोयल को जिला सचिव का दायित्व दिया गया है। गगन गोयल ने रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डा. डीपी गोयल, पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल का भी विशेष आभार प्रकट किया है, जिनके मार्गदर्शन में वे संगठन में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में हर कार्यकर्ता को उचित सम्मान दिया जाता है। भाजपा के कार्यकर्ताओं, नेताओं ने गगन गोयल को शुभकामनाएं दी हैं।