-भाजपा की जीत की कामना को लेकर सेक्टर-14 सुभाष चंद्र बोस पार्क में किया हवन
-गुरुग्राम समेत सभी देशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

गुरुग्राम। रविवार को मतगणना की शुरुआत के साथ ही सेक्टर-14 सुभाष चंद्र बोस पार्क में भाजपा की प्रचंड जीत की और सृष्टि की सुख-शांति की कामना के लिए हवन-यज्ञ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा, हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आहुति डाली।
उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का शंखनाद होने जा रहा है, जिसकी खुशी देश में ही नहीं विदेशों में भी मनाई जा रही है। भारतवासियों को इसी दिन का इंतजार था। भारतीय जनता पार्टी ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करके चुनाव में फिर से सरकार बनाने के लिए जनता का समर्थन प्राप्त किया है। जनता ने फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, कूटनीतियों में विश्वास जताया है। आज 10 साल बाद फिर से देशवासियों को खुलकर जश्न मनाने का दिन आया है। देश की जनता ने अपने लिए फिर से वही मजबूत सरकार चुनकर विकास का रास्ता तैयार किया है।
नवीन गोयल ने जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दूरदर्शिता से देश को आगे बढ़ाया है। हर मोर्चे पर देश को मजबूती दी है। इस चुनाव में उसी का परिणाम मिला है। सीटें ऊपर-नीचे होना अलग बात है, लेकिन देश में सरकार भारतीय जनता पार्टी ही बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि हम सबकी कड़ी मेहनत का यह परिणाम है कि गुरुग्राम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह भी जीत गए हैं। भाजपा की टिकट पर उन्होंने तीसरी बार जीत दर्ज करके हैट्रिक बना ली है।  जनता ने उनमें विश्वास जताते हुए अपना प्रतिनिधि चुन लिया है। उन्होंने करनाल लोकसभा से जीते पूर्व सीएम मनोहर लाल, करनाल विधानसभा से जीते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह, भिवानी-महेंद्रगढ़ से जीते चौधरी धर्मबीर सिंह, फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि उनके योगदान से भारतीय जनता पार्टी देश में मजबूत हुई है। केंद्र में मजबूत सरकार अब बनने जा रही है। इस अवसर पर योगगुरु केएल गर्ग, पवन जिंदल (प्रधान, दौलताबाद इंडस्ट्रीज एरिया), राधेश्याम गुर्जर (आरडब्ल्यूए प्रधान, सेक्टर-12), कैलाश, महेंद्र, वंदना सिंगला, सतीश कुमार जांगड़ा, धर्मपाल खटाना, मीना, प्रेम जांघू, कपूर, केएस यादव जी सहित सेक्टर-14 के सम्मानित जन उपस्थित रहे।