-पर्यावरण को बचाने के लिए हर अवसर पर पौधे लगाने को किया प्रेरित

गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल, एनजीओ प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के सह-संयोजक एवं रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डा. डीपी गोयल ने जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने उपहार स्वरूप प्रदेश अध्यक्ष को पौधा भेंट किया। यह उपहार प्रदेश अध्यक्ष को खूब भाया। उन्होंने भी हरियाली बढ़ाकर पर्यावरण स्वच्छ बनाने का संदेश दिया।
अपने कार्यकर्ताओं के साथ नवीन गोयल रविवार को प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को जन्मदिवस की बधाई देने पहुंचे। पर्यावरण के प्रति सदा सचेत रहने वाले नवीन गोयल ने कहा कि हमें अपने हर यादगार अवसर पर पर्यावरण का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यह अति महत्वपूर्ण है। हम सबका जीवन स्वच्छ पर्यावरण से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण विभाग गुरुग्राम समेत पूरे हरियाणा में पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए काम करता आ रहा है। श्री गोयल ने कहा कि गठन के साथ ही विभाग ने इस क्षेत्र में लाखों पेड़ लगाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। खास बात यह है कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर पर्यावरण के लिए विभाग के सदस्य काम करते हैं। राजनीति के साथ सामाजिक तौर पर भी पर्यावरण संरक्षण विभाग काम करता है। इस दौरान उनके साथ गजेंद्र गुप्ता, एमएल सिंगला, गगन गोयल, रवि शर्मा, राजेश गुलिया, ललित क्रांतिकारी, सुलतान वाल्मीकि, योगेश, धर्मेंद्र शर्मा, संदीप भारद्वाज समेत अनेक लोग मौजूद रहे।