वर्षों की समस्या का कराया समाधान तो नवीन गोयल का हुआ सम्मान

-बसई रोड ऑटो मार्केट से गंदगी हटवाकर मैदान को कराया है समतल
-मंत्रियों, अधिकारियों तक बात पहुंचाते रहे नवीन गोयल
-पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा की ओर से कराई गई सफाई
-सम्मान समारोह में आगे भी ऐसे ही जनसेवा करने की कही बात

गुरुग्राम। बसई रोड पर पटौदी चौक के पास प्रस्तावित ऑटो मार्केट की जमीन पर वर्षों से गंदगी की समस्या से परेशान लोगों को कुछ दिनों में ही राहत दिलाकर पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने लोगों का दिल जीत लिया। इसी को लेकर क्षेत्र के लोगों ने नवीन गोयल का नागरिक अभिनंदन, सम्मान समारोह करके उन्हें इस कार्य के लिए धन्यवाद किया।
इस अवसर पर नवीन गोयल ने कहा कि किसी भी काम को सिरे चढ़ाने के लिए इच्छा शक्ति की जरूरत होती है। जनता की जायज समस्या को दूर कराना, करने के प्रयास करना हमारा कर्तव्य था। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन में काम करते हुए पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा की ओर से इस काम के लिए निरंतर प्रयास किए गए। सच्चे मन से प्रयास किए तो सफलता भी मिले। उन्होंने कहा कि मंत्रियों, अधिकारियों तक लगातार उन्होंने इस समस्या को पहुंचाया। लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कराई। तब जाकर इस समस्या का समाधान हुआ है। नवीन गोयल ने कहा कि हमारा प्रयास रहता है कि हम समस्या को उठाने के साथ उसका समाधान सुझाएं या समाधान कराएं। जनता से मिलकर जनता के लिए ही काम करना उनका उद्देश्य रहता है। किसी की उम्मीद पर जब खरे उतरते हैं तो खुशी होती है। नवीन गोयल ने कहा कि ऑटो मार्केट की बेहतर सफाई कराकर लोगों को गंदगी, बदबू से मुक्ति दिलाना था। आज लोगों ने इसी जगह पर कार्यक्रम आयोजित करके इस जगह का सदुपयोग किया है। अपने स्वागत, अभिनंदन के लिए नवीन गोयल ने क्षेत्र के लोगों का आभार जताया। साथ ही संदेश दिया कि हमें गंदगी हटाकर स्वच्छता को अपनाना है। स्वच्छता में अपने शहर को नंबर-1 लाना है।
इस कार्यक्रम में पहुंचे ऑटो मार्केट में आसपास की कालोनी बलदेव नगर, मनोहर नगर, मदनपुरी, अमर कॉलोनी, फिरोज गांधी कॉलोनी के लोगों ने बताया कि वे यहां बदबू और गंदगी के ढेरों से परेशान रहते थे। अच्छी जगह पर नरक बना हुआ था। अब इसकी हालत सुधर गयी है। बच्चे दिनभर खेलते हैं और बुजुर्ग शाम को ठहलते हैं। एक तरह से इस क्षेत्र की तस्वीर ही बदल गई है।
इस अवसर पर अशोक प्रधान, कपिल सैनी, हरि सिंह यादव, पूर्व पार्षद शशि दुआ, मोंटी पांचाल, महेंद्र सिंह, ऊषा, किरण गोस्वामी, आरसी मनचंदा, महेंद्र सेतिया, लक्ष्मी प्रधान, अवधेश गंगवार, अशोक शर्मा, चरण सिंह फौजी, बस्ती राम, रामफल, लखमी, हेमचंद्र, भीम सैन, कैप्टन जगदीश, हरकेश, रामफल पंडित, मास्टर हेमचंद्र, लख्मी चंद, जेके गुलिया, गजराज सिंह, सुरेंद्र उजीनवाल, यादराम, दीघन प्रताप मलिक, देवप्रताप मलिक, रंजन, कर्मबीर कटारिया समेत अनेक लोग मौजूद रहे।