-माधव सेवा केंद्र सेक्टर-17 में सभी कार्यकर्ताओं को नवीन गोयल ने खिलाई मिठाई
-तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने की खुशी से सराबोर रहे कार्यकर्ता

गुरुग्राम। देश में 18वीं लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर यहां सेक्टर-17 स्थित माधव सेवा केंद्र मेंं जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर डा. डी.पी. गोयल व नवीन गोयल ने जीत की खुशी मनाई।
मतगणना के रुझान आने के साथ ही सेक्टर-17 माधव सेवा केंद्र में शाम के समय जश्न मनाने की तैयारी शुरू कर दी गई थी। देश में एक के बाद एक सीट के रुझान भाजपा के पक्ष में आने के साथ ही देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ता जा रहा था। दोपहर बार जीत के आंकड़े साफ होते गए। शाम को डा. डी.पी. गोयल व नवीन गोयल साथियों के बीच जश्न मनाने पहुंचे। इस दौरान डा. डी.पी. गोयल ने कहा कि इसी कार्यालय में हुई सभा में गुडग़ांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह की जीत के लिए पुरजोर काम करने का वायदा किया था। उन्हें खुशी है कि सभी साथियों ने जमीनी स्तर पर मेहनत की। जनता के बीच मोदी सरकार की नीतियों को लेकर पहुंचे। जनता को बताया कि मोदी क्यों जरूरी है। हम सबकी मेहनत का परिणाम आज राव इंद्रजीत सिंह की जीत के साथ सामने आया है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में मोदी, गुरुग्राम के विकास में राव इंद्रजीत सिंह जरूरी हैं। गुरुग्राम की जनता ने भी अपना फैसला सुना दिया।
नवीन गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गुडग़ांव से तीसरी बार संसद बनें राव इंद्रजीत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सच्ची हितैषी है। देशवासियों ने यह साबित कर दिया है कि उनका भाजपा में आस्था है। अपने और अपनी पीढिय़ों के बेहतर भविष्य के लिए देश के मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी को ही चुना है। नवीन गोयल ने कहा कि अब हम सब जल्द ही अपने लोकप्रिय सांसद राव इंद्रजीत सिंह का नागरिक अभिनंदन करेंगे। सभी को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।