-मुख्यमंत्री नायब सैनी को नवीन गोयल ने दी शुभकामनाएं  

गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी को व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा अब और अधिक तरक्की करेगा।
नवीन गोयल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ मंत्रिमंडल में शामिल हुए छछरौली से भाजपा विधायक कंवरपाल गुर्जर, बल्लभगढ़ से भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा, रानियां से निर्दलीय विधायक रणजीत ङ्क्षसह चौटाला, लोहारू से भाजपा विधायक जेपी दलाल व बावल से भाजपा विधायक डा. बनवारी लाल को कैबिनेट में शामिल किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। नवीन गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि संगठन में जमीन से जुडक़र काम करने वाले कार्यकर्ताओं को समय आने पर संगठन बड़ा सम्मान देता है। सांसद रहते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। अब प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहते हुए ही वे मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं। यहां तक पहुंचने के पीछे उनका काफी संघर्ष भी है और संगठन में कार्यकर्ता के रूप में कड़ी मेहनत भी है। नायब सिंह सैनी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भी जुड़े रहे हैं। नवीन गोयल ने बताया कि वर्ष 1996 से लेकर 2000 तक नायब सिंह सैनी ने संगठन के लिए काम किया। वर्ष 2002 में वे बीजेपी युवा मोर्चा अंबाला से जिला महामंत्री बने थे। वर्ष 2005 में वे अंबाला भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनें। वर्ष 2009 में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बने थे। वर्ष 2012 में अंबाला भाजपा के जिला अध्यक्ष बनें। वर्ष 2014 में नारायणगढ़ से वे विधायक चुने गए। वर्ष 2016 में हरियाणा में राज्य मंत्री बनाए गए। वर्ष 2019 में वे भाजपा की टिकट पर ही कुरुक्षेत्र से सांसद बने। उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए कही उन्हें पार्टी ने हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्हें कमान सौंपी। अब उन्हें मुख्यमंत्री के पद पर आसीन किया है। नवीन गोयल ने कहा कि नायब सिंह सैनी पार्टी के लिए सदा वफादार रहे हैं। इसलिए पार्टी ने उनका सदा मान-सम्मान किया है।