-शहर के भीम नगर रामलीला मैदान में हुई विजय संकल्प रैली
-प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह की जीत के लिए आह्वान करने पहुंचे पूर्व सीएम मनोहर लाल

गुरुग्राम। शुक्रवार को यहां भीम नगर के रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह के समर्थन में हुई विजय संकल्प रैली में रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डा. डीपी गोयल व व्यापार प्रकोष्ठ हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल साथियों के साथ रेला निकालकर पहुंचे।
रेलवे रोड स्थित डीएसडी कालेज से साथी कार्यकर्ताओं के साथ डा. डीपी गोयल, नवीन गोयल का काफिला पैदल ही भीम नगर के लिए चला। वे भारतीय जनता पार्टी, नरेंद्र मोदी, नायब सैनी, मनोहर लाल और राव इंद्रजीत सिंह के जयकारे लगाते हुए कार्यकर्ता इस काफिले में आगे बढ़े। गले में भगवा पटके और भारतीय जनता पार्टी का झंडा लिए कार्यकर्ता पूरे जोश और जुनून के साथ आगे बढ़ रहे थे। संगठन के हर बड़े कार्यक्रम में साथी कार्यकर्ताओं के साथ ऐसे ही जुलूस, यात्रा निकालकर पहुंचने वाले गोयल बंधुओं के साथ राह चलते लोग भी काफिले में शामिल होते गए।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राव इंद्रजीत ङ्क्षसह की जीत को सुनिश्चित करने के लिए संगठन के हर नेता की तरह नवीन गोयल भी अपने स्तर पर और संगठन के दिशा-निर्देशों में लगातार कार्य कर रहे हैं। इन दिनों उन्होंने डोर-टू डोर कार्यक्रम भी चलाया हुआ है, जिसके तहत वे घर-घर जाकर लोगों को पंपलेट व अन्य सामग्री के माध्यम से भाजपा की नीतियों से अवगत करा रहे हैं। लोगों से अपील कर रहे हैं कि देश, प्रदेश के विकास, देश की रक्षा, देश के सम्मान के लिए तीसरी बार नरेंद्र भाई मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं। रैली में जाते हुए डा. डीपी गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सच्ची रक्षक है। देश की सीमाओं की बात हो या देश के भीतर विकास की बात हो, हर मोर्च पर, हर स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजबूती के साथ रहे और देश का सम्मान बढ़ाया। कार्यकर्ताओं के साथ विजय संकल्प रैली में जा रहे नवीन गोयल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जन-मन-धन से संगठन की सेवा ही उनका उद्देश्य है। भारतीय जनता पार्टी का सच्चा सिपाही होने के नाते उनके ओर से लोकसभा चुनाव में राव इंद्रजीत सिंह की जीत में गुरुग्राम की बड़ी भागीदारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जनता पूरी तरह से भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए के तत्पर है।