-गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को 1000 किमी तक रोडवेज में मुफ्त यात्रा
-हरियाणा सरकार हर वर्ग का बेहतरी से रख रही है ख्याल
-रविवार को तीसरी बार पीएम की शपथ को लेकर दी देशवासियों को शुभकामनाए

गुरुग्राम। व्यापार प्रकोष्ठ हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने हरियाणा में शुरू हुई हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन (हैप्पी) योजना को नायब सैनी सरकार का अंतोदय परिवारों के लिए नायाब तोहफा बताया है। इसके तहत हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में उन्हें सालाना 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को इस योजना से काफी आर्थिक बचत होगी।
नवीन गोयल ने कहा कि चाहे वो निम्न वर्ग हो या फिर उच्च वर्ग, हरियाणा में भाजपा सरकार ने हमेशा से हर वर्ग का ख्याल रखा है। इस बार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंत्योदय परिवारों के लिए हैप्पी कार्ड योजना शुरू की है। यह योजना अंतोदय परिवारों के जीवन में बहुत खास रहेगी। उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में कुछ सोचना नहीं होगा। हरियाणा राज्य इस तरह की योजना शुरू करने वाला पहला प्रदेश बन गया है। अब से पहले 58 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को हरियाणा रोडवेज की बसों में आधा किराया लिया जाता था। बुजुर्गों को एक तरफ तो बुढ़ापा पेंशन दी जाती है, दूसरी तरफ उनका आधा किराया माफ करने से उन्हें दुगुना लाभ मिलता है। बसों में गरीबों को यात्रा के मामले में एक कदम और बढ़ाते हुए अब हरियाणा सरकार ने जो हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन (हैप्पी) योजना शुरू की है, यह और अधिक लोगों को लाभ पहुंचाएगी। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना से प्रदेश में 22 लाख से अधिक परिवारों को सीधे लाभ पहुंचेगा। यह योजना अंत्योदय परिवारों के लिए यह योजना एक वरदान बनकर साबित होगी। गरीबों को आवागमन पर होने वाला खर्च पूरा बचेगा। उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। हर कदम पर हरियाणा सरकार हर वर्ग का विशेष ख्याल रखते हुए उनके लिए योजनाएं शुरू कर रही है। केंद्र में तीसरी बार बनने जा रही मोदी सरकार की गुरुग्राम समेत देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अब देश का विकास और बेहतरी से होगा। देश हर मोर्चे पर मजबूत होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार सत्ता में आकर देश को और आगे बढ़ाने की जिस सोच के साथ काम शुरू किया था, उस सोच पर देश ने उनका समर्थन किया है। कल रविवार को नरेंद्र भाई मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। यह हर भारतीय के लिए गर्व और गौरव के क्षण होंगे। उन्होंने कहा कि अब देश और तेजी से विकास के मार्ग पर दौड़ेगा।