-समाज सुधार में सेवा भारती का रहा है अहम योगदान: डा. डीपी गोयल
-भारत की प्रथम महिला डॉक्टर आनंदीबाई जोशी के नाम पर बनाया है यह केंद्र

गुरुग्राम। शहर के रवि नगर में सेवा भारती के माध्यम से डॉ. आनंदीबाई जोशी आरोग्य केंद्र का उद्घाटन रविवार को कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डा. डीपी गोयल ने किया। समाज के सभी वर्गों के लिए देशभर में सेवा कार्यों के लिए जानी जाने वाली संस्था सेवा भारती के गुरुग्राम प्रकल्प के कार्यकर्ताओंं के माध्यम से इस आरोग्य केंद्र की शुरुआत भारत की प्रथम महिला डॉक्टर डॉ आनंदीबाई जोशी के नाम पर की गई है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. डीपी गोयल ने क्षेत्र के गणमान्य बंधुओं और मातृशक्ति को साथ लेकर सेवा भारती ने इस आरोग्य केंद्र की शुरुआत की। डीपी गोयल ने कहा कि मातृशक्ति का स्वास्थ्य परिवार के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। सेवा भारती को साधुवाद देते हुए उन्होंने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सेवा भारती भारतीय समाज में सेवा का पर्याय बन गए हैं।
इस अवसर पर विभाग महिला मंडल प्रमुख संध्या सैनी, जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा, जिला सचिव मनीष, महासचिव सुभाष द्विवेदी, विद्याधर सागर, हितेश भारद्वाज, अजय चतुर्वेदी, जिला महिला मंडल प्रमुख सीमा शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय मोंगिया, गुरुग्राम जिला महिला मंडल सह-प्रमुख नीलम जगगी, मानेसर सेवा भारती से मधु के अलावा जयप्रकाश मिश्रा, प्रवेश, शशि बाला, अजय चतुर्वेदी, भागीरथ भारद्वाज समेत काफी सदस्य मौजूद रहे।
संध्या सैनी ने बताया यह आरोग्य केंद्र प्रतिदिन एक घंटा खुलेगा और यहां पर केंद्र कोऑर्डिनेटर रहेंगी महीने में दो बार डॉक्टर आकर स्वास्थ्य की जांच करेंगे। कैनविन फाउंडेशन की ओर से आरोग्य रथ भी यहां पर नियमित रूप से भेजा जाएगा। सेवा भारती के सुखदेव ने बताया सुपोषित भारत अभियान के अंतर्गत इस आरोग्य केंद्र की शुरुआत की गई है। भविष्य में ऐसे और भी आरोग्य केंद्र पूरे जिले में खोले जाएंगे। सेवा भारती के गुरुग्राम सचिव मनीष गांधी ने बताया कि सेवा भारती के माध्यम से पूरे गुरुग्राम में 15 से ज्यादा सेवा कार्य चल रहे हैं और प्रतिमाह एक सेवा कार्य नया प्रारंभ हो ऐसा लक्ष्य लेकर संस्था कार्य कर रही है। इस अवसर पर भारी संख्या में रवि नगर और विश्वकर्मा कॉलोनी की महिलाएं युवा और गणमान्य जन पहुंचे सेवा भारती के कार्यकर्ता कार्यकर्ता पहुंचे।