-अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

गुरुग्राम। अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल से मुलाकात की। नवीन गोयल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देेते हुए समाज के उत्थान के लिए कार्य करने के साथ पर्यावरण सुधार करने की दिशा में भी काम करने को कहा।
नवीन गोयल से मुलाकात करने के लिए उपाध्यक्ष देवेंद्र सोलंकी वजीराबाद, मीडिया प्रभारी अशोक सोलंकी वजीराबाद पहुंचे। उन्हें बधाई देते हुए नवीन गोयल ने कहा कि किसी भी सामाजिक संस्था का पहला दायित्व यही होता है कि वह समाज के हित के लिए काम करे। समाज को आगे बढ़ाने का काम करें। समाज में हमारा चुनाव इसलिए ही होता है कि हम समाज को एकजुट रखकर समाज का विकास करें। नवीन गोयल ने कहा कि समाज में भागीदारी रखकर हमें समाज के हर व्यक्ति से जुड़े रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के दायरा बहुत बड़ा है। इसमें पर्यावरण का विषय भी शामिल है। पर्यावरण में सुधार के लिए भी हमें समाज के लोगों को जागरुक करना है। अपने आसपास या कहीं भी खुली जगहों पर पेड़ लगाकर हरियाली बढ़ाएं। यही हरियाली हमारे जीवन को सुरक्षित रखने का माध्यम बनेगी। हरे पेड़ों से हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगी। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में गुरुग्राम का पर्यावरण बहुत अशुद्ध हो जाता है। सामान्य दिनों में भी पर्यावरण बहुत अच्छा नहीं रहता। इसलिए इसमें सुधार करने के भी हमारे सार्थक प्रयास होने चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हर सामाजिक संस्था इस काम के लिए चल पड़ेगी तो स्थिति में सुधार आना निश्चित है। हमारे भीतर इच्छाशक्ति ऐसी होनी चाहिए कि हम समाजहित के इस काम को लगातार करते रहें। इस दौरान बाली पंडित, हरि गोयल, ललित क्रांतिकारी भी मौजूद रहे।
जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सोलंकी वजीराबाद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल के मार्गदर्शन में समाजहित, पर्यावरणहित के कार्य किए जाएंगे। जिला मीडिया प्रभारी अशोक सोलंकी वजीराबाद ने बताया कि प्रदेश प्रभारी के रूप में बलराज पांचाल, प्रदेश अध्यक्ष हुकमचंद पांचाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बलबीर पांचाल, जिला अध्यक्ष कैप्टन संतराम पांचाल को चुना गया है। उन्होंने कहा कि संस्था के सभी पदाधिकारी जनहित के कार्यों को सदा अग्रणी होकर करेंगे।