अनाजमंडी में व्यापारियों के लिए फड़ व शेड सुविधा होना जरूरी: नवीन गोयल

-अनाजमंडी में व्यापारियों की समस्या को लेकर डीसी से की मुलाकात

गुरुग्राम। गुरुग्राम की अनाजमंडी में सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल ने उपायुक्त निशांत कुमार यादव से मुलाकात की। नवीन गोयल के साथ अनाजममंडी के व्यापारी विजय गर्ग, सुरेश मंगला, अजय गोयल, श्याम सुंंदर अग्रवाल मौजूद रहे।

व्यापारियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर नवीन गोयल ने जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव के समक्ष उन विषयों को उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों से लेकर व्यापारियों तक को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार कटिबद्ध है। सरकार ने हरियाणा के हर जिला में विशेष सुविधाएं व्यापारियों, किसानों को दी हैं। गुरुग्राम की अनाजमंडी में कुछ सुविधाओं की जरूरत महसूस की जा रही है। कुछ सुविधाएं पहले सुचारू की जा चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने उपायुक्त का आभार भी जताया। नवीन गोयल ने कहा कि अनाजमंडी में फड़ और शेड की जरूरत व्यापारी महसूस कर रहे हैं। फड़ व शेड नहीं होने के कारण फसलों के खराब होने का अंदेशा बना रहता है।

व्यापारियों को इसका सीधा नुकसान होता है। अगर फड़ व शेड की सुविधा हो तो व्यापार आसानी से अपना काम, व्यापार कर सकते हैं। नवीन गोयल ने कहा कि प्रशासन व्यापारियों की इस मांग को पूरा करके उन्हें राहत दे, ताकि वे अपना काम सही प्रकार से कर सकें। नवीन गोयल ने कहा कि गुरुग्राम की अनाज मंडी का जीर्णोद्धार करके व्यापारियों, किसानों के लिए यहां सहूलियत की जानी जरूरी है।

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने मौके पर ही एक्सईएन को निर्देश दिए कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। नवीन गोयल ने उपायुक्त निशांत कुमार यादव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विश्वस्तरीय शहर गुरुग्राम में हर स्तर पर सुविधाएं दी जा रही हैं। लोगों का जीव स्तर ऊंचा उठाने के लिए काम हो रहे हैं। हम सबका यही प्रयास रहता है कि जिस क्षेत्र में भी किसी भी तरह की सार्वजनिक समस्या है, उसे दूर करके सुविधाएं उपलब्ध कराएं।