देश को तीसरी मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने के लिए तीसरी बार बनाएं मोदी सरकार: नवीन गोयल
-आम और खास में जोश व जुनून से तीसरी बार सरकार बनना है तय
-कांग्रेस के पैराशूट प्रत्याशी को गुरुग्राम की जनता स्वीकार नहीं करेगी
गुरुग्राम। व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के प्रमुख नवीन गोयल ने कहा कि देश को तीसरी मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने के लिए तीसरी बार मोदी सरकार बनानी जरूरी है। आम और खास लोगों से बातचीत के आधार पर वे कह सकते हैं कि सभी को अपने राज्य में चुनाव का इंतजार है। हरियाणा की सभी 10 सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में डाल दी जाएंगी। इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, डा. केके अग्रवाल, डा. मोहित अग्रवाल, एसपी धर्मानी, अनिल यादव एडवोकेट, आरबी सिंगला, प्रकाश जैन, राम अग्रवाल, मनोज भारद्वाज समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
नवीन गोयल बुधवार को समाजसेवी अशोक मोदी के निमंत्रण पर सेक्टर-4 स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में लोगों के पहुंचे। इससे पहले नवीन गोयल ने सभी सेक्टरवासियों का हाल-चाल जाना। नवीन गोयल ने कांग्रेस द्वारा गुरुग्राम से राज बब्बर को टिकट दिए जाने को लेकर कहा कि बाहरी प्रत्याशी को गुरुग्राम तो क्या हरियाणा की जनता कहीं भी स्वीकार नहीं करेगी। पैराशूट प्रत्याशी कभी क्षेत्र की भलाई की नहीं सोच सकते। यह समझ नहीं आ रहा कि कांग्रेस ने आखिर किस आधार पर राज बब्बर को गुरुग्राम भेजा है। अब तस्वीर साफ है कि कांग्रेस का जो वोटों का ग्राफ है, वह पहले से भी नीचे के स्तर पर आ जाएगा। अब भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत ङ्क्षसह की जीत में कई लाख वोट और जुड़ गए हैं।
नवीन गोयल ने सेक्टर में सुविधाओं को लेकर चर्चा की। वहां सफाई व्यवस्था को लेकर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन का स्वच्छता पर विशेष फोकस है। नगर निगम लगातार सफाई पर काम कर रहा है। नवीन गोयल ने कहा कि वे स्वयं साथियों के साथ मिलकर सफाई के कार्य को निरंतर आगे बढ़ाते रहते हैं। कई अवैध खत्तों को उन्होंने साथियों के साथ मेहनत करके बंद करवाया है। वहां पर फूलदार पौधे लगाए हैं, ताकि वहां की सुंदरता बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि सफाई के काम को आधे से ज्यादा हम अपनी सकारात्मक सोच से बेहतर रख सकते हैं। हमें यहां-वहां कूड़ा फेंकने की बजाय निर्धारित स्थान पर ही कूड़ा डालना चाहिए। क्षेत्र के लोगों की मांग पर पार्क में पेड़-पौधों की छंटाई के लिए भी उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क करके इस कार्य को पूरा कराने की बात कही।
इस अवसर पर नवीन गोयल का स्वागत करते हुए अशोक मोदी ने कहा कि भाई नवीन गोयल गुरुग्राम के लिए उभरता हुआ सितारा हैं। वे गुरुग्राम के विकास के सदैव तत्पर रहते है। सुबह से लेकर रात तक का समय जनसेवा में गुजरता है। कहीं सीवरेज की समस्या हो या पानी की। कहीं सडक़ की समस्या हो या सफाई की। वे स्वयं साथियों के साथ सक्रियता से खड़े मिलते हैं और अधिकारियों के साथ तालमेल करके काम को पूरा कराते हैं