-देश के साथ भिवानी-महेंद्रगढ़ की जनता को भी पीएम मोदी पर विश्वास
गुरुग्राम। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह के समर्थन में व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के प्रमुख नवीन गोयल ने नारनौल शहर के विभिन्न स्थानों में जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से भारी संख्या में मतदान कर कमल खिलाने का आग्रह किया। देश व प्रदेश के विकास को नए शिखर पर पहुंचाने वाले नरेंद्र भाई मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की सभी से अपील की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, जिला संयोजक जय प्रकाश गुप्ता, अमित सिंघल व अन्य साथी उपस्थित रहे।

नवीन गोयल ने इस दौरान कई व्यापारी संगठनों और प्रतिष्ठित लोगों से मिलकर भारी संख्या में मतदान कर कमल खिलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार ने व्यापारी वर्ग के हित में अनेक योजनाएं चलाई हैं। पूरे हरियाणा प्रदेश में हाइवे का जाल बिछ गया है, व्यापार सुगम हुआ है। जीएसटी के आने के बाद सी-फार्म, फार्म 16, 31, 38 समाप्त हो गया। व्यापारी भाइयों को सेल टैक्स के चक्कर काटने से निजात मिली है। सब्जी मंडी की एच.आर.डी.एफ फीस खत्म की है। आगजनी या अन्य नुकसान का मुआवजा दुकानदारों को देने का काम सरकार ने किया। इससे भी कहीं अधिक सुविधाएं व्यापारी वर्ग को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दी हैं।
नारनौल में चुनाव प्रचार के दौरान नवीन गोयल ने विभिन्न व्यापारी संस्थाओं व प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात करके उनसे चर्चा की। व्यापार प्रकोष्ठ के क्रियाकलापों को सांझा करते हुए नवीन गोयल ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में जाकर प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों को आने वाली समस्याओं को जाना है। उनका निराकरण कराया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह प्रकोष्ठ बहुत ही महत्वपूर्ण है। व्यापारियों को ही अपने साथ जोडक़र इस प्रकोष्ठ को मजबूती प्रदान की गई है। नवीन गोयल ने कहा कि व्यापारी वर्ग के हितों की रक्षा सिर्फ और सिर्फ भाजपा सरकार में ही हुई है। पहले व्यापारियों को लूटने का काम किया जाता था।
नवीन गोयल ने कहा कि देश के गरीब, आम आदमी के हित में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काम किया है। 10 साल पहले की सरकारों ने तो देश को लूटने का काम किया। देश के विकास से अधिक अपना विकास करना ही लक्ष्य रहा। इसलिए अब देश की जनता भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए नारे अबकी बार 400 पार कराने के लिए देश की जनता जुटी हुई है। अब तक जहां-जहां चुनाव हुए हैं, वहां पर भाजपा की बढ़ोतरी हुई है। कांगे्रस सरकार के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए कभी धार्मिक भावनाओं के नाम पर तो कभी किसी अन्य मुद्दे को उछालने का काम कर रही है। नवीन गोयल ने कहा कि देश की जनता जान चुकी है कि किसके राज में कितने और क्या विकास कार्य हुए। सनातनी की मजबूती जो इन 19 वर्षों में हुई है, वह स्वर्णिम अक्षरों में इतिहास में लिखा जाएगा। जितनी आस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सनातन में दिखाई है, उतनी ही आस्था से देश को आगे बढ़ाना का भी काम किया है। अब ना तो पाकिस्तान भारत को आंख उठाकर देखता है और ना ही चीन जैसा देश भारत से कोई दुश्मनी ले रहा है। वोकल फॉर लोकल का नारा देकर प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया को मजबूती दी।