-भिवानी-महेन्द्रगढ़ का भी होगा सर्वांगीण विकास

गुरुग्राम। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से लगातार दो बार से सांसद धर्मबीर सिंह को तीसरी बार सांसद बनाने के लिए क्षेत्र के व्यापारी वर्ग के बीच व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के प्रमुख नवीन गोयल ने क्षेत्र के व्यापारियों से मुलाकात की। उनके बीच भाजपा का भविष्य के भारत के लिए रोडमैप रखा। इसे पूरा करने के लिए तीसरी बार नरेंद्र भाई मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर ङ्क्षसह की जीत लाखों वोटों से करने की अपील की।

kanina ateli naveen goyal 4 (1)
इस अवसर पर अटेली के विधायक सीताराम यादव, जतिन अग्रवाल, नगर पालिका अटेली के चेयरमैन संजय अग्रवाल पार्षद, जितेंद्र सिंघल पार्षद, मंडल अध्यक्ष कनीना अत्तर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौगंध लाल सैनी, अजित यादव कलमाड़ी, चेयरमैन अमरजीत यादव, ओमप्रकाश सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। नवीन गोयल ने अटेली और कनीना में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह के समर्थन में झंडा चौक, पुरानी अनाज मंडी, हिमांशु क्लॉथ हाउस ताजपुरिया, विष्णु ट्रेडिंग कंपनी नई अनाज मंडी, मनीष ट्रेडिंग कम्पनी पुरानी अनाज मंडी व गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक एंड फर्नीचर हाउस शॉपिंग में जनसम्पर्क किया। व्यापारी भाइयों को मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराया। साथ ही सभी से अपील की कि आने वाली 25 तारीख को कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह को तीसरी बार देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजने का काम करें।

kanina ateli naveen goyal 2 (1)

उन्होंने कहा कि मोदी जी का सपना आने वाले समय में अपने भारत को विकसित करने का है। हमें जन-जन की उन्नति, खुशहाली और मजबूत राष्ट्र के लिए मोदी जी के हाथ मजबूत करने हैं। विकसित भारत के विजन को मिलकर पूरा करना है। नवीन गोयल ने कहा कि हरियाणा की सभी 11 सीटें (10 लोकसभा सीट, 1 विधानसभा उपचुनाव सीट) भारतीय जनता पार्टी ही जीतेगी। करनाल उपचुनाव और लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी मुख्यमंत्री नायब सैनी व पूर्व सीएम मनोहर लाल पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनका चुनाव करनाल की जनता, करनाल के कार्यकर्ता खुद संभाले हुए हैं। यह भारतीय जनता पार्टी की मजबूती, पार्टी के प्रति जनता का सकारात्मक रवैया है कि लोग भाजपा को ही विजयश्री देने के लिए तैयार हैं। नवीन गोयल ने कहा कि विपक्ष की किसी भी पार्टी से एक भी प्रत्याशी चुनाव में जीत दर्ज नहीं कर पाएगा। चुनाव प्रचार में वे जहां भी गए हैं, व्यापारी, दुकानदार और आम आदमी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही केंद्र में लाना चाह रहा है। देश हित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए फैसलों से देश में उनके प्रति विश्वास बढ़ा है। इसी विश्वास पर जनता अब वोट भी भारतीय जनता पार्टी को दे रही है।