-बैठक जिला संयोजक रोशनलाल मंगला के नेतृत्व में हुई
-जिला अध्यक्ष कमल यादव, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल का मिला मार्गदर्शन
गुरुग्राम। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गुरुकमल में व्यापार प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक जिला संयोजक रोशनलाल मंगला के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष कमल यादव का मार्गदर्शन मिला। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल ने भी बैठक में अपने विचार रखे।
इस बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों का आपसी परिचय हुआ। इसके बाद बैठक के एजेंडे पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि लोकसभा चुनावों का प्रचार जारी है। हमें प्रचार में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोडऩी। गुरुग्राम लोकसभा से प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह की जीत का आंकड़ा बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ता मजबूती से काम करें।
व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने बैठक में अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जो विकास के आयाम स्थापित किए हैं, वे मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। देश से भय, भूख, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम उन्होंने किया है। विदेशों में भारत की साख बढ़ाई है। हमें मिल-जुलकर भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार देश में सरकार बनाने के लिए जी-जान से जुटकर काम करना है। इसमें कोई दोराय नहीं कि तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
जिला संयोजक रोशनलाल मंगला ने प्रस्ताव रखा कि शुक्रवार 26 अप्रैल को भीम नगर रामलीला मैदान में गुरुग्राम लोकसभा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह के लिए चुनावी रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल से प्रत्याशी मनोहर लाल संबोधित करेेंगे। आगामी 28 अप्रैल को रोहतक में मंगल कमल कार्यालय में व्यापार प्रकोष्ठ कार्यकारिणी की बैठक होगी। इस बैठक में शत-प्रतिशत हाजिरी हो, ऐसे प्रयास हमें करने हैं। व्यापार प्रकोष्ठ का सोशल मीडिया पेज बनाकर उस पर संगठन से जुड़ी विषयों को लगातार अपडेट करना है। चुनावी समर चल रहा है। ऐसे में हमें विपक्ष के सवालों का करार जवाब देना है। भाजपा की योजनाओं को बढ़-चढक़र प्रचारित, प्रसारित करना है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों से पत्राचार व मिलने के कार्यक्रम होंगे। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में लगातार अपेडट करना है, ताकि कार्यकर्ता साथी लगातार सक्रियता से काम करते रहें। उन्होंने विश्वास जताया कि जिला गुरुग्राम व्यापार प्रकोष्ठ सभी प्रकोष्ठों-विभागों में सबसे अच्छा कार्य करेगा। पूरे हरियाणा के 22 जिलों में सबसे सक्रिय रूप से भाग लेगा।