-रोशन लाल अग्रवाल ने जिला अध्यक्ष कमल यादव, प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने चर्चा करने के बाद जारी की यह सूची
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के गुरुग्राम जिला अध्यक्ष कमल यादव व व्यापार प्रकोष्ठ हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल से विचार-विमर्श करके प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रोशन लाल अग्रवाल (पिंटू चेयरमैन) ने प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। सभी पदाधिकारियों को संगठन के लिए मजबूती से काम करने की प्रेरणा भी दी।
सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों को व्यापार प्रकोष्ठ हरियाणा के संयोजक नवीन गोयल ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन के लिए मजबूती से कार्य करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनावों का बिगुल बज चुका है। सभी कार्यकर्ता साथी चुनाव में सक्रिय हो जाएं। जिला अध्यक्ष रोशन लाल अग्रवाल की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार अरुण अग्रवाल (भारत विकास परिषद), पीसी जैन सेक्टर-10, मनोज गुप्ता को जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। जिला कार्यकारिणी में पटौदी से रमेश सेठी, गुरुग्राम से सचिन जैन, बादशाहपुर से मोती लाल वर्मा, गुरुग्राम से अरविन्द सैनी, पटौदी से दिनेश गोयल, बादशाहपुर से राजीव मंगला, अजय अग्रवाल, गुरुग्राम से रामकिशन गुप्ता, अजीत यादव, सुनील गुपता, अंशुल गुप्ता, नरेश बंसल, आशीष वर्मा, हेम प्रकाश बंसल, कमल कांत, राकेश मित्तल, सुधीर बग्गा, दीपक यादव, मनोज बिहयानी, मोहित जैन, पटौदी से अमरनाथ गोयल को शामिल किया गया है।
जिला पदाधिकारियों में गुरुग्राम से अजय भारद्वाज को मीडिया प्रमुख, हिमांशु शर्मा को मीडिया सह-प्रमुख, ईशांत अग्रवाल को मीडिया सह-प्रमुख, विजेता नरवाना को सोशल मीडिया प्रमुख, राजकुमार आहूजा को सोशल मीडिया सह-प्रमुख, एडवोकेट सचिन गुप्ता को आईटी प्रमुख, रोशन लाल गर्ग को आईटी सह-प्रमुख, संदीप भारद्वाज को जिला प्रवक्ता, राजेश दत्ता को जिला सह-प्रवक्ता, यू.सी. गुप्ता को जिला सह-प्रवक्ता बनाया गया है।
जिला मंडल के पदाधिकारियों में नवीन कंसल को भोंडसी मंडल संयोजक, ललित गुप्ता को खेडक़ीदौला मंडल संयोजक, ध्यानचंद जैन को बादशाहपुर मंडल संयोजक, सत्यनारायण कादयान को नवीन मंडल संयोजक, दिनेश अरोड़ा को अर्जुन मंडल संयोजक, योगेश मुंजाल को अर्जुन मंडल सह-संयोजक, गणपत पांचाल को सरस्वती मंडल संयोजक, प्रमोद गुप्ता को सरस्वती मंडल सह-संयोजक, मनीष कौशिक को दयानंद मंडल संयोजक, मनोज गर्ग को शीतला मंडल संयोजक, अभिषेक सैनी को शीतला मंडल सह-संयोजक, सचिन गुप्ता को शीतला मंडल सह-संयोजक, रमेश को पटौदी मंडल संयोजक, जयप्रकाश यादव को मानेसर मंडल संयोजक, आनंद भूषण गोयल को हेलीमंडी मंडल संयोजक, महेश कुमार को हेलीमंडी मंडल सह-संयोजक, विजय गोयल को फर्रूखनगर मंडल सह-संयोजक, विजय कुमार गोयल को फर्रूखनगर मंडल संयोजक, नरेश बंसल को डुंडाहेड़ा मंडल संयोजक, जिततेंद्र मित्तल को सोहना मंडल सह-संयोजक, पंकज सिंगला को सोहना मंडल संयोजक, महेंद्र गर्ग को तावडृू मंडल संयोजक, वीरेंद्र गोयल को तावड़ू मंडल सह-संयोजक बनाया गया है।