गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक नवीन गोयल ने गुरुवार को जूम के माध्यम से प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रकोष्ठ की इस पहली बैठक में पार्टी की कल्याणकारी नीतियों के बारे में उन्होंने चर्चा की। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में हर जिले, तहसील, कस्बे में जाकर व्यापारियों को भारतीय जनता पार्टी के विकसित भारत विकसित हरियाणा के रोड मैप, कल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने की बात कही।
नवीन गोयल ने कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ अब प्रदेश की मंडियों में व्यापारियों के साथ ना केवल बैठकें करेगा, बल्कि संगठन की नीतियों और भविष्य की योजनाओं के प्रति जागरुक भी करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश, देश की आर्थिक मजबूती के लिए वहां का व्यापारी वर्ग प्रमुख होता है। व्यापार चाहे दुकानदारी से शुरू किया जाए या फिर बड़ी औद्योगिक इकाई लगाकर किया जाए, वह हर तरह से प्रदेश, देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा का काम करता है। आजादी आंदोलन से लेकर अब तक व्यापारी वर्ग ने हर मोर्चे पर देश, समाज को भरपूर सहयोग देने का काम किया है। हरियाणा की मंडियों में व्यापारियों के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से अवगत कराकर उन्हें आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में ही मतदान की अपील की जाएगी। व्यापारी वर्ग ने राजनीति में हमेशा से भी भारतीय जनता पार्टी का साथ दिया है। क्योंकि वे जानते हैं कि उनके हित में भाजपा की सरकार ने हमेशा ऐतिहासिक काम किए हैं। इन्हीं की बदौलत भाजपा के 400 पार के नारे को व्यापारी वर्ग साकार करने में अपनी भूमिका निभाएगा।
व्यापार चाहे दुकानदारी से शुरू किया जाए या फिर बड़ी औद्योगिक इकाई लगाकर किया जाए, वह हर तरह से प्रदेश, देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा का काम करता है। आजादी आंदोलन से लेकर अब तक व्यापारी वर्ग ने हर मोर्चे पर देश, समाज को भरपूर सहयोग देने का काम किया है। हरियाणा की मंडियों में व्यापारियों के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से अवगत कराकर उन्हें आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में ही मतदान की अपील की जाएगी। व्यापारी वर्ग ने राजनीति में हमेशा से भी भारतीय जनता पार्टी का साथ दिया है। क्योंकि वे जानते हैं कि उनके हित में भाजपा की सरकार ने हमेशा ऐतिहासिक काम किए हैं। इन्हीं की बदौलत भाजपा के 400 पार के नारे को व्यापारी वर्ग साकार करने में अपनी भूमिका निभाएगा।