-टीकली के एक फार्म हाउस में जाकर की कई प्रकार की एक्टिविटी
-महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहने को कहा  

गुरुग्राम। अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की जिला महामंत्री एवं सोशल एक्टिविस्ट आशा गगन गोयल ने समाज की महिलाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। काफी महिलाओं को लेकर वे टीकली स्थित एक फार्म हाउस में पहुंची। वहां पर कई प्रकार की एक्टिविटी सभी महिलाओं ने मिलकर की। इस अवसर पर समाजसेवी वीना घोरी, पूर्व पार्षद सुनीता गुप्ता, सेवानिवृत प्राचार्या मिथलेश शर्मा, पतंजलि से योगा टीचर मन्जू शर्मा, समाजसेवी ललिता चोपड़ा समेत अनेक महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं।
इस अवसर पर आशा गगन गोयल ने कहा कि हर साल दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। यह महिलाओं के लिए एक उत्सव जैसा दिन होता है। महिलाओं को समर्पित इस दिन महिलाएं अनेक कार्यक्रम आयोजित करके खुशी मनाती हैं। उन्होंने कहा कि आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल समेत हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धि है। यहां तक कि आर्मी, नेवी और इंडियन एयरफोर्स में भी महिलाओं की तैनाती हो रही है। महिला दिवस का मकसद महिलाओं के अधिकारियों को लेकर जागरुकता भी फैलाना है, ताकि उन्हें उनका हम मिल सके। वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।
आशा गगन गोयल ने कहा कि इस साल का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का थीम है इंस्पायर इंक्लूजन है, जिसका मतलब महिलाओं के महत्व को समझने के लिए लोगों को जागरुक करना है। महिलाओं के लिए एक ऐसे समाज का निर्माण को बढ़ावा भी देना है, जहां महिलाएं खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर सकें। सशक्त महसूस कर सकें। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहने की बात भी कही।
आशा गगन गोयल ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में परचम तो लहरा रही हैं, लेकिन कई जगहों पर उन्हें भेदभाव झेलना पड़ता है। शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर रोजगार तक पुरुषों और महिलाओं के बीच एक खाई नजर आती है। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर वैसे तो सरकार ने काफी अंकुश लगाया है, लेकिन कुछ जगहों पर महिलाएं पीडि़त हैं। हमारा कर्तव्य बनता है जो महिला हमारे परिवार, समाज का पालन करती हो, खुशियों का माध्यम हो, उस महिला को उचित मान और सम्मान दिया जाना चाहिए।