-मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक मुकेश कुमार आहुजा से नवीन गोयल ने की मुलाकात

गुरुग्राम। हरियाणा की अनाज मंडी व सब्जी मंडियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भाजपा हरियाणा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने हरियाणा स्टेट मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक मुकेश कुमार आहुजा को मंडी का दौरा करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य प्रशासक को प्रजेंटेशन के तौर पर पत्र भी सौंपा। इस अवसर पर साथ में भाजपा हरियाणा व्यापार प्रकोष्ठ कर सह-संयोजक रामनिवास गर्ग (यमुनानगर) व सौरभ गोयल (कैथल) भी उपस्थित रहे। मुख्य प्रशासन ने जल्द ही गुरुग्राम की मंडी का दौरा करने का आश्वासन दिया।
नवीन गोयल ने कहा कि नवीन गोयल ने कहा कि गुरुग्राम की सब्जी मंडी, अनाज मंडी में फड़, शेड और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएं। इसके अलावा जो भी समस्याएं व्यापारी बताएं, उन्हें दूर किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के व्यापारियों, दुकानदारों के हितों में प्रदेश सरकार बेहतर कार्य कर रही है। व्यापारियों का हर तरह से संरक्षण सरकार कर रही है। सरकार व्यापारियों के व्यापार को सुरक्षित करने, व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं बना रही है। मंडियों में कुछ समस्याएं व्यापारियों की तरफ से रखी गई हैं। पूर्व में व्यापारियों की कई समस्याओं का समाधान सरकार की ओर से किया जा चुका है। अब जो नई समस्याएं सामने आई हैं, इनका भी समाधान हो जाए तो बेहतर होगा। नवीन गोयल ने कहा कि व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए वे स्वयं सदा प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने भी शासन, प्रशासन की योजनाओं को सिरे चढ़ाने के लिए सदा साथ दिया है। सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर व्यापारियों ने काफी सहयोग किया है। इसके लिए बतौर पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख उन्होंने बाजारों में व्यापारियों को जागरुक करने का काम किया। प्रशासन के साथ बैठकें की। हर बिन्दू पर व्यापारियों ने सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खात्मे के लिए व्यापारियों, दुकानदारों ने जो जागरुकता दिखाई है, वह काबिले तारीफ है। चाहे मंडी के व्यापारी हों या फिर बाजार के दुकानदार। सभी ने जागरुकता से, एकता से काम किया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा, व्यापारियों के सहयोग के लिए वे सदैव निष्ठावान होकर कार्य करते हैं।