जनसम्पर्क कार्यक्रम में नवीन गोयल पर्यावरण, स्वच्छता के प्रति कर रहे जागरुक    

-रविवार को पहले दिन 16 स्थानों पर जाकर लोगों को जागरुक किया
-सरकार की योजनाओं का भी किया गया प्रचार-प्रचार
-सरकार द्वारा बिजली के बिलों में छूट देने के निर्णय को बताया जनहितैषी

गुरुग्राम। हमारा संकल्प विकसित गुरुग्राम। इसी मिशन को लेकर व्यापार प्रकोष्ठ हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल कार्यरत हैं। चाहे पर्यावरण, वातावरण में सुधार की बात हो, स्वच्छता के प्रति जागरुकता लानी हो, या फिर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हो। फिर पूरी तैयारी के साथ वे जनता के बीच जा रहे हैं। जनता से रूबरू होने के लिए अब उन्होंने शुरू किया है जन सम्पर्क कार्यक्रम।


इस कार्यक्रम के पहले दिन उन्होंने 16 स्थानों पर जाकर लोगों से मुलाकात की। कार्यक्रमों में उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा बिजली के बिलों में न्यूनतम मासिक शुल्क में छूट के निर्णय को गरीबों के हित में बड़ा कदम बताया। इस निर्णय से प्रदेश के 9.5 लाख गरीबों को 180 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी। सुबह 10 बजे से जनसम्पर्क कार्यक्रम की कन्हई कालोनी से अरविंद राजकुमार के साथ शुरुआत की। इसके बाद राहुल सैनी के साथ सैनी खेड़ा में, दिनेश शर्मा के साथ शिव मंदिर सिलोखरा में, सेक्टर-45 में रमन कुमार के साथ, अशोक तन्वीन के साथ व्यापार केंद्र में, दोपहर एक बजे आशीष गोयल के साथ सी-ब्लॉक सुशांत लोक में, फिर गणपत पांचाल कार्यालय वजीराबाद में अशोक सोलंकी के साथ, अंबेडकर धर्मशाला चकरपुर में अजय के साथ, चकरपुर में ही शिव मंदिर के सामने पवन के साथ, आरडी सिटी में राजीव अग्रवाल के साथ, शाम 4 बजे कन्हई गांव में कंवर सिंह यादव के साथ, शाम साढ़े 5 बजे प्रिंस वाटिका सेक्टर- में सचिन कटारिया के साथ, लक्ष्मण विहार में प्रशांत भारद्वाज के साथ, टेकचंद नगर में दिनेश पंडित के साथ और अंतिम कार्यक्रम अक्षय सामल के साथ सेक्टर-4 में रज महोत्सव में शिरकत की। वहां पर उड़ीसा एवं हरियाणवी, पंजाबी संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की झलक दिखाई गई।
जनसम्पर्क कार्यक्रमों में उन्होंने कहा कि हम संकल्प लेकर चले हैं कि हमारा गुरुग्राम विकसित हो। विकसित होने के लिए हमें यह स्वच्छता के क्षेत्र में भी इसे बेहतर बनाना होगा। पर्यावरण की दृष्टि से भी यहां स्थितियां सुधारनी होंगी। इसके लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने हैं। पूर्व में भी सभी के सहयोग से हजारों पेड़ लगाकर हरियाणा बढ़ाने का काम किया गया है। इस कार्य को कभी रुकने नहीं देना है। चारों तरफ हरियाली करके ही हम प्रकृति में सुधार लाकर बेहतर पर्यावरण, वातावरण बना सकते हैं। हर काम के लिए हमें सरकार के भरोसे नहीं रहना, बल्कि खुद आगे आकर सरकार का सहयोग करना है। किसी भी काम को पूर्ण करके लिए उसे जनआंदोलन के रूप में अपनाना होता है। तभी उस क्षेत्र में उपलब्धि हासिल होती है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने अपने स्तर पर सुधार करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। शासन-प्रशासन के साथ मिलकर आमजन को अपनी भूमिका तय करनी चाहिए, ताकि जिस मिशन को लेकर हम चले हैं, उसे अंजाम तक पहुंचाया जा सके।