पीडि़त परिवारों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देगा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ: नवीन गोयल
गुरुग्राम। व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा, हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने दौलताबाद इंडस्ट्रियल एरिया में हुए ब्लास्ट से पीडि़त परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।  साथ ही, इस घटना में अन्य फैक्ट्रियों में हुए नुकसान के लिए व्यापारियों को सरकार से मुआवजा दिलाने के भी प्रयास होंगे।
उन्होंने दौलताबाद इंडस्ट्रियल एरिया में हुए हादसा स्थल पर दौलताबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान पवन जिंदल, गुडग़ांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान संजीव बंसल व अन्य व्यापारी भाइयों के साथ जाकर मौका मुआयना किया। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया में हुई घटना बहुत ही दु:खद है। इस घटना में मारे गए लोगों को वे श्रद्धांजलि देते हैं। जो घायल हुए हैं, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।


उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो व दौलताबाद इंडस्ट्रियल एरिया के अंदर एक फायर टेंडर लगे, इसके लिए मुख्यमंत्री से मिलकर मांग रखी जाएगी। उन्होंने सोमवार को व्यापारियों के साथ पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा से मुलाकात की। इसके बाद डीसीपी वेस्ट करन गोयल, जिला उपायुक्त निशांत ूिमार यादव, अतिरिक्त उपायुक्त हितेश कुमार मीणा के साथ भी मीटिंग की। व्यापारियों की तरफ से अधिकारियों के समक्ष मांगे रखते हुए उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों के प्रति बहुत संवेदनशील है। इसलिए जिन व्यापारियों का इस घटना में नुकसान हुआ है, उनको मुआवजा मिले। जिनकी कैजुअल्टी हुई है, उनको भी उचित मुआवजा सरकार से मिले।
दौलताबाद इंडस्ट्रियल एरिया में फायर का एक टेंडर बनाय जाए, ताकि आने वाले समय में ऐसा कोई हादसा हो तो फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच सके। उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्त के नेतृत्व में एक कमेटी इस हादसे की जांच के लिए बने। कमेटी में एसोसिएशन का भी एक प्रतिनिधि हो। जिन व्यापारियों का इस घटना में नुकसान हुआ है, उसे भी आंकलन करके एफआईआर में जोड़ा जाए।