माधव गौसेवा धाम गाड़ौली खुर्द में मनाया गया गोपाष्टमी पर्व    
-नवीन गोयल, डा. डीपी गोयल समेत अनेक गणमान्य लोगों ने की शिरकत

गुरुग्राम। माधव गौसेवा धाम गाड़ौली खुर्द में मंगलवार को गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि यहां पहुंचे लोगों ने गौयज्ञ करके गौधन को बचाने की शपथ ली। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल, रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डा. डीपी गोयल समेत अनेक संस्थाओं के गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
माधव गो सेवा धाम के संचालक सतीश तायल ने कहा कि गोपाष्टमी पर सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक गौरक्षा यज्ञ किया गया। इस यज्ञ में शामिल हुए सभी आम और खास लोगों ने गौरक्षा का भी संकल्प लिया। यज्ञ के बाद सभी ने गौपूजन करके गौमाता का आशीर्वाद लिया। फिर प्रसाद वितरण किया गया।goshala photo

भारत विकास परिषद की युवा भारत शाखा और गौ प्रेमी संघ का सहयोग रहा।
अपने संबोधन में नवीन गोयल ने कहा कि गौमाता का संरक्षण करना हर सनातनी की धर्म और जिम्मेदारी है। हमारे हर घर में एक गाय का पालन जरूर होना चाहिए। गाय सिर्फ एक पशु नहीं है, बल्कि इसे हम माता का दर्जा देते हैं। गाय के दूध में विटामिन होते हैं। गाय की पीठ पर हाथ फेरने मात्र से इंसान में बीपी की बीमारी ठीक होती है। भगवान श्रीकृष्ण ने गौमाता का पालन किया। डा. डीपी गोयल ने भी गाय के पालन की प्रेरणा देते हुए कहा कि हमें अपने आसपास विचरने वाली गऊओं को नियमित तौर पर चारा डालना चाहिए, ताकि वे प्लास्टिक की थैलियां व गंदगी ना खाएं। ऐसा करके हम बहुत ज्यादा पुण्य कमा सकते हैं।
गौपाष्टमी पर्व पर भारत विकास के जिला अध्यक्ष रिषी अग्रवाल, सचिव डा. डीपी गोयल, युवा भारत शाखा के सचिव सुमित सिंगला, कोषाध्यक्ष मनीष जैन, सह-कोषाध्यक्ष प्रिंस मंगला, गौ प्रेमी संघ से रविंद्र तायल, मनीष यादव, मनीष शर्मा, नरेश बंसल, सुदर्शन गौड़, अशोक भारद्वाज, प्रदीप बंसल, बिजेंद्र सैनी, मुकेश, आरडब्लयूए सेक्टर-10ए के प्रधान सतीश गुप्ता, बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक डा. एमएस गर्ग, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता गजेंद्र गुप्ता, पीसी जैन जिला सह संयोजक कर्मचारी प्रकोष्ठ भाजपा गुरुग्राम, ललिता तायल, डीपी गोयल, सविता गोयल, मोनिका गोयल, गौ प्रेमी प्रदीप कटारिया समेत अनेक लोग मौजूद रहे।