-यात्रियों की लगातार मांग को पूरा कराने के होंगे भरसक प्रयास
-रेल मंत्रालय ने पहले भी गुरुग्राम को दी है कई ट्रेनों की सौगात

गुरुग्राम। यहां भारत विकास परिषद की अन्नपूर्णा रसोई में विवेकानंद शाखा के पांचवें स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल ने गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक सीधी ट्रेन का मुद्दा उठाया, जिसकी जरूरत गुरुग्राम समेत पूरे अहीरवाल को है। नवीन गोयल ने कहा कि गुरुग्राम जहां हरियाणा की आर्थिक राजधानी है तो चंडीगढ़ प्रशासनिक राजधानी है। ऐसे में जरूरी है कि इन दोनों के बीच का सफर सुहावना और सुलभ हो।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ओमप्रकाश कथूरिया, अनिल बंसल, केडी गर्ग, प्रदीप शर्मा, वैश्य समाज सेक्टर-4 के पूर्व प्रधान आरबी सिंगला, विजय अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण शर्मा, सतीश ग्रोवर समेत अनेक लोग मौजूद रहे। नवीन गोयल ने कहा कि जयपुर से गुरुग्राम होते हुए दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन का संचालन रेलवे की ओर से किया जा रहा है। जयपुर से अलसुबह चलकर यह ट्रेन सुबह गुरुग्राम पहुंचती है।

अगर इस ट्रेन को गुरुग्राम, दिल्ली से आगे चंडीगढ़ तक संचालित किया जाए तो सेंकड़ों यात्रियों को सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि अनेक यात्री रोजाना गुरुग्राम से चंडीगढ़ आना-जाना करते हैं। ट्रेन की गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक सीधी कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण वे अन्य यातायात के साधनों से जाते हैं। कई बार समय पर भी नहीं पहुंच पाते। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल मंत्रालय से मांग है कि वंदे भारत ट्रेन को गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक किया जाए, ताकि सुबह लोग चंडीगढ़ जाएं। दिनभर अपने काम निपटाएं और फिर शाम को वापस गुरुग्राम अपने घर पहुंच जाएं।

नवीन गोयल ने कहा कि गुरुग्राम हरियाणा की आर्थिक राजधानी है और चंडीगढ़ प्रशासनिक राजधानी है। यहां से सरकारी विभागों के कर्मचारी, अधिकारी व निजी क्षेत्र के लोग जरूरी कार्यों के लिए चंडीगढ़ जाते हैं। अगर वंदे भारत का संचालन चंडीगढ़ तक होता है तो इन लोगोंं को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य रहे डा. डीपी गोयल ने भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्या डा. सुधा यादव व केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ङ्क्षसह के मार्गदर्शन में केंद्रीय रेल मंत्री से कई बार मुलाकात करके दिल्ली-रेवाड़ी रेल मार्ग पर कई ट्रेन सेवाओं को बढ़ाया गया। चाहे हरसरू जंक्शन से फरूखनगर तक डीएमयू का संचालन हो या फिर लॉकडाउन में बंद की गई ट्रेनों के फिर से संचालक की बात हो, डा. डीपी गोयल के निरंतर प्रयास सदा रंग लाए। नवीन गोयल ने कहा कि हम सब मिलकर गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक ट्रेन के संचालन के लिए भी सरकार के समक्ष अपनी करें। वरिष्ठ अधिकारियों, मंत्रियों, नेताओं से मिलकर इस कार्य को सिरे चढ़ाने में हम सब मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ तक रेल सेवा के संचालन से गुरुग्राम सीधे तौर पर लाभान्वित होगा।