-अर्जुन मंडल के शक्ति केंद्र की प्रवास मीटिंग में कही यह बात

गुरुग्राम। लोकसभा चुनाव प्रबन्धन समिति भाजपा हरियाणा के प्रचार सामग्री प्रदेश सह-प्रमुख नवीन गोयल ने शनिवार को सेक्टर-7 एक्सटेंशन आर्य समाज मंदिर में अर्जुन मंडल के शक्ति केंद्र की प्रवास मीटिंग में शिरकत की। इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष धर्मेन्द्र बजाज, मंडल मंत्री नितिन मलिक, मंडल के महामंत्री दशकार सिंह यादव, रमेश कामरा, बलदेव गुगलानी, ओ.पी. कालरा उपस्थित रहे।
मीटिंग में बोलते हुए नवीन गोयल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के ध्येय से लगातार आगे बढ़ रहा है। आज मोदी सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से आमजन लाभान्वित हो रहा है। अंत्योदय का संकल्प सिद्धि की ओर अग्रसर है। नवीन गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में जी-जान लगाकर मेहनत करने और ज्यादा से ज्यादा वोट कमल के निशान पर भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह को डलवाने के लिए प्रोत्साहित किया। नवीन गोयल ने कहा कि हम सब भारतीय जनता पार्टी में एक कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह संगठन दुनिया का सबसे बड़ा और मजबूत संगठन है। भारतीय जनता पार्टी संगठन से जुडक़र हम सब जनसेवा, समाज सेवा, राष्ट्र सेवा में लगे हुए हैं। नवीन गोयल ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह की जीत के लिए मेहनत करने में जुट जाए। हमें तीसरी बार नरेंद्र भाई मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर देश को बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के साथ देश को विकास के रास्ते पर चलाने के लिए सहयोग करना है। नवीन गोयल ने कहा कि हरियाणा में छठे चरण में 25 मई को चुनाव होना है। इसके बाद देशभर में 4 जून को मतगणना होगी, जिसके परिणाम चौंकाने वाले आएंगे।