गुरुग्राम। व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा, हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल की ओर से शनिवार को जनसम्पर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। धीर सिंह सरपंच के यहां सी-ब्लॉक शिव मूर्ति चौक से कार्यक्रम का श्रीगणेश हुआ। इस दौरान काफी संख्या में लोग क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। जिनसे सम्पर्क करके नवीन गोयल ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी।


इस कार्यक्रम में उन्हें क्षेत्र के बुजुर्गों, मातृशक्ति ने आशीर्वाद दिया। युवाओं द्वारा गर्मजोशी से किये गए स्वागत व सत्कार के लिए उन्होंने सभी का आभार जताया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आपका यह साथ, यह आशीर्वाद ही मेरी पूंजी है। इस साथ को ऐसे ही बरकरार रखिएगा। हम सब मिलकर गुरुग्राम को विकास के रास्ते पर और अधिक आगे लेकर जाएंगे। एक विजन लेकर वे राजनीति के क्षेत्र में आए हैं। पहले दिन से ही ग्रीन गुरुग्राम, क्लीन गुरुग्राम, फिट गुरुग्राम बनाने के लिए वे काम भी कर रहे हैं। उन्हें खुशी है कि उनके हर अभियान में गुरुग्राम के हर उम्र के व्यक्तियों का भरपूर समर्थन मिला है। सभी के समर्थन और सहयोग से ही उन्होंने अपने अभियानों को बेहतर से चलाया है।
उन्होंने कहा कि हम अपने शहर को हर तरह से विकसित देखना चाहते हैं। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय (सभी जन का हित हो, सभी जन सुखी रहें) वे यहां पर देखना चाहिए है। उनका मानना है कि राजनीति और समाजसेवा को वे साथ लेकर चलते हैं। क्योंकि ये दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। उनकी सोच है कि समाज के व्यक्ति का उत्थान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कैनविन फाउंडेशन के माध्यम से गुरुग्राम की सेहत सुधारने का काम किया जा रहा है। पर्यावरण के प्रति आमजन को साथ लेकर उन्होंने यहां की आबो-हवा को सुधारने के लिए काम किया। इसके अच्छे परिणाम भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क कार्यक्रम करने का उद्देश्य जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को भी जानना है और निराकरण का प्रयास भी है। इस दौरान जो भी समस्याएं जनता की ओर से रखी जाती हैं, उनके निराकरण के लिए पूरी शिद्दत से वे काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से भी जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। आमजन इन शिविरों में जाकर भी अपनी समस्याएं रख सकता है। जिला प्रशासन के स्तर पर बहुत सी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाता है।