-74वें गणतंत्र दिवस समारोह में कही यह बात
-शहर में गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों में की शिरकत  

गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कहा कि आज हम जिस आजादी के साथ अपना गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, वह आजादी हमें बलिदानों से मिली है। अनेक माओं ने बेटे खोये, महिलाओं के सुहाग उजड़े। गणतंत्र दिवस पर हमें ऐसे वीरों को भी याद रखना है, जिन्होंने देश के लिए कुर्बानी दी। यह बात उन्होंने अशोक विहार जे-ब्लॉक आरडब्ल्यूए की ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में कही। शहर में अन्य कई कार्यक्रमों में भी उन्होंने ध्वजारोहण किया।
नवीन गोयल ने गणतंत्र दिवस पर शहर में जितेंद्र बहल योग सनातनत स्थली, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भीम नगर, राजेंद्रा पार्क चिराग अस्पताल डा. श्याम लाल के कार्यालय पर, सेक्टर-12 आरडब्ल्यूए और गुडग़ांव गांव में अशोक सैनी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कई स्थानों पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों में ध्वजारोहण किया। नवीन गोयल ने अशोक विहार में जे-ब्लॉक आरडब्ल्यूए प्रधान मुकेश शर्मा व उनकी टीम के प्रयासों को सराहा। इस अवसर पर अजीत भारद्वाज, जयपाल मलिक, दीपक भारद्वाज, आशीष गोयल, जागलान, श्रीपाल शर्मा, महेंद्र शर्मा, समेत अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे। बच्चों ने आर्मी की ड्रेस पहनकर देशभक्ति कार्यक्रम पेश किए।
बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर को भी नमन करते हुए उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लिखा गया संविधान देश के हर नागरिक को मौलिक अधिकार और कर्तव्य देता है। उन्होंने कहा कि कहा कि गणतंत्र के महत्व को समझकर हमें देशहित में काम करना चाहिए। देश की मजबूती ही हमारी मजबूती है।
नवीन गोयल ने कहा कि 74वां गणतंत्र दिवस समारोह हमें गौरव का अहसास करा रहा है। यह दिवस हर भारतवासी के लिए विशेष है। हमारे संविधान में हमें बहुत से अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश कितना मजबूत हुआ है, यह शायद बताने की जरूरत नहीं है। देश का हर नागरिक इस बात से वाकिफ है कि सीमाओं से लेकर अंातरिक सुरक्षा बहुत मजबूत हुई है। पहले जहां सेना के लिए हथियारों में घोटाले होते थे, वहीं आज राफेल जैसे मजबूत लड़ाकू विमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की धरती पर लेकर आए हैं। सेना को जितनी मजबूती पिछले 8 साल में मिली है, इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था।
नवीन गोयल ने कहा कि नेक नीयति और भ्रष्टाचारी नीतियों में यही फर्क है। भारत की मजबूत नेतृत्व की क्षमता से आज दुनिया के मजबूत देश भी भारत का प्रतिनिधित्व चाहते हैं। यही कारण है कि जी-20 शिखर सम्मेलन जैसा बड़ा आयोजन भारत में होने जा रहा है। गुरुग्राम के लिए यह गर्व की बात है कि उसकी बैठक यहां पर भी होगी। बात करें हरियाणा की तो यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकास की गंगा बहायी है। चंडीगढ़ से मेवात तक पूरे हरियाणा में विकास नजर आता है। बिजली, पानी, सड़कों के मामले में हरियाणा नंबर-1 पर आ चुका है। अब बिजली गुल नहीं होती। पानी की किल्लत नहीं होती और सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। गुरुग्राम जिला के चारों तरफ से सड़कें बनाई जा चुकी हैं और कई बन भी रही हैं। गुरुग्राम से रेवाड़ी तक हाइवे का निर्माण जोरों पर है। पटोदी रोड पर ही एक नया बाईपास तैयार किया जा रहा है। पटौदी में भी बाईपास बनेगा। हरियाणा में आम सड़कों और हाईवे अब एक जैसे नजर आते हैं। आमजन के आवागमन और व्यापार के हिसाब से अब जो सहूलियत हुई है, वह विकास की नई गाथा लिख रही है।