-गढ़वाल समाज के लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत है: नवीन गोयल
-नवीन गोयल ने गढ़वाल सभा के साथ मिल रिवोली गार्डन में मनाई होली

गुरुग्राम। व्यापार प्रकोष्ठ हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने रविवार को रिवोली गार्डन में गढ़वाल सभा की ओर से होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बड़ी धूमधाम से वहां होली का पर्व मनाया गया। सभी के साथ होली खेली। नवीन गोयल गढ़वाल के पारंपरिक नृत्य सुदोती में भी शामिल हुए। गढ़वाल के पारंपरिक भोजन का भी आनंद लिया।


इस अवसर पर संस्था के प्रधान दिनेश रावत, गढ़वाल सभा के पूर्व प्रधान संजय सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र रौतेला, विजय रावत, खुशहाल सिंह नेगी, अंजू रावत नेगी, डॉ. सुनीता रावत, डॉक्टर बीना खंडूरी, जगमोहन, केशव दत्त शर्मा के अलावा नवीन गोयल के साथ भाजपा जिला सचिव गगन गोयल, ईशु वाल्मीकि, ईशान अग्रवाल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
नवीन गोयल ने कहा कि गढ़वाल की प्राकृतिक छटा हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। वहां हरे-भरे पेड़, झरने, आसमान से मुलाकात कराते पर्वत समेत अनेक धार्मिक स्थल, पौराणिक मंदिर वहां की खूबसूरती में चार चांद लगाने के साथ अपने ऐतिहासिक गौरव से रूबरू कराते हैं। गढ़वाल की धरती और वहां के लोगों का प्रेम बार-बार अपनी ओर खींचता है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में आकर रह रहे गढ़वाल के लोगों ने यहां के विकास में अपनी महत्ती भूमिका अदा की है।

उनका बहुत ज्यादा सहयोग यहां के विकास में है। अपने प्रदेश से दूसरे प्रदेश में आकर रहे रहे गढ़वाल के लोगों ने अपना यहां एक विशेष मुकाम बनाया है। बड़े पदों पर गढ़वाल के लोग आसीन हैं। निजी क्षेत्र में गढ़वाल के लोगों का अपना महत्व है। हर व्यक्ति अपने आप में एक संस्था की तरह है। गढ़वाल समाज की एकता भी काबिले तारीफ है। हर तीज-त्योहार स्थानीय लोगों से मनाया जाए, गढ़वाल सभा का हमेशा यही प्रयास रहता है। नवीन गोयल ने कहा कि वे गढ़वाल सभा की ओर से मनाए जाए वाले त्योहारों में जरूर शिरकत करते हैं। सभी को प्रेम और भाईचारा कायम रहे, ऐसी इस होली पर वे कामना करते हैं। नवीन गोयल ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। इसमें किसी भी तरह से हमें बदरंग नहीं होना। पानी की बचत करने के लिए होली सूखे रंगों से ही खेलें, ताकि कम पानी में हम गुजारा कर सकें।