-गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक जाने वाले यात्रियों को मिला बड़ा तोहफा
-अब से पहले अजमेर से चलकर दिल्ली में था ट्रेन का ठहराव
-साढ़े तीन घंटे में तय होगा गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक का सफर
-सुबह 11:15 बजे वंदे गुरुग्राम स्टेशन पहुंचेगी वंदे भारत
-दोपहर 14:45 बजे ट्रेन पहुंच जाएगी चंडीगढ़
-चंडीगढ़ से से 15:15 बजे चलेगी, गुरुग्राम में शाम 18:51 बजे पहुंचेगी

गुरुग्राम। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डा. डीपी गोयल एवं व्यापारी प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल के प्रयासों से अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक कर दी गई है। गुरुवार को अजमेर से चलकर सुबह 11:15 बजे गुरुग्राम के रास्ते चंडीगढ़ के लिए गई वंदे भारत ट्रेन का गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। ट्रेन के चालक दल को नवीन गोयल, शिक्षाविद् डा. अशोक दिवाकर ने पगड़ी व मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
सुबह 11:15 बजे वंदे भारत ट्रेन नंबर-20977/78 गुरुग्राम स्टेशन होते हुए वाया दिल्ली कैंट दोपहर 14:45 बजे ट्रेन चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। वापसी में ये ट्रेन चंडीगढ़ से 15:15 बजे चलेगी। गुरुग्राम शाम 18:51 बजे पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन के गुरुवार को गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर आगमन से पहले व बाद में काफी समय तक कीर्तन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने, आम लोगों ने देवी-देवताओं के भजन गाकर माहौल को धार्मिकमय बना दिया। नवीन गोयल ने इस दौरान फूलों की होली खेलकर सभी को कैमिकल वाले रंगों से बचने के लिए प्रेरित किया। फूलों की होली खेलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सनातन धर्म को बढ़ावा मिला है। अयोध्या में राम मंदिर, विदेश में मंदिर बनवाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सनातन संस्कृति को मजबूत किया है। देश में रेल यातायात को जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सकारात्मक कार्यों से मजबूती मिली है, उससे आमजन को काफी लाभ मिला है। देश में ट्रेन सेवाओं का काफी विस्तार हुआ है। सुपर फास्ट नई ट्रेनें संचालित की गई हैं। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों के माध्यम से देश में रेल यात्रियों को काफी सहूलियत हुई है। दिल्ली से हरियाणा के रास्ते राजस्थान तक शुरू की गई वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को सुगम यात्रा करा रही है। इस ट्रेन का पहले तो नई दिल्ली तक ही संचालन हुआ था, लेकिन रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डा. डीपी गोयल व उन्होंने स्वयं केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे एवं वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सदस्य केन्द्रीय संसदीय बोर्ड एवं केन्द्रीय चुनाव समिति भाजपा डा. सुधा यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, महाप्रबंधक उत्तर रेलवे के समक्ष आग्रह करके इसे चंडीगढ़ तक करने की अपील की थी। क्योंकि गुरुग्राम से काफी लोग चंडीगढ़ जाते हैं। राजधानी में अपने कार्यों के लिए जाने वाले लोगों को बस या दिल्ली से ट्रेन लेनी पड़ती है। इसे उनको काफी परेशान होती है। अब रेल मंत्रालय ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चंडीगढ़ तक कर दिया है, इससे काफी यात्रियों को लाभ होगा।
इस अवसर पर डेरावाल बिरादरी के रमेश चुटानी, सी.बी. मनचन्दा, अनिल कुमार, हंसराज तंवर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सतीश चोपड़ा, स्वच्छता अभियान के प्रदेश सह प्रमुख राकेश तंवर, रीना गहलोत, सत्य शर्मा, नरेंद्र शर्मा, उमाकांत शर्मा, दिनेश शर्मा सेक्टर-4, प्रद्युमन जांघू, सुरेंद्र कुंडू, रजनीश राठी, विद्याधर नूनीवाल, रवि मनोचा, अनिल, किशोरी डुडेजा, गजेंद्र गोसाई, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख गजेंद्र गुप्ता, नेहा शर्मा, योगिता कटारिया, अजय भारद्वाज, सन्दीप गुप्ता, सरला शर्मा, आरती चौहान, महेंद्र भुक्कल, जुगेश सारवान, रवि शर्मा, नीलम राजेन्द्र पार्क, प्रमोद शर्मा, बाली पंडित, सतीश तायल, सत्ते शर्मा व अन्य सम्मानित गुरुग्राम वासी उपस्थित रहे।