-प्रवास के दौरान लोगों से मुलाकात कर भाजपा की नीतियों की दी जानकारी

गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख, एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के प्रदेश सह-संयोजक, व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के प्रदेश संयोजक एवं चुनाव प्रचार सामग्री (लोकसभा चुनाव) भाजपा हरियाणा के सह-प्रमुख नवीन गोयल ने शनिवार को सेक्टर-56 रेल विहार, सरस्वती मंडल, बूथ नंबर-345 में गांव चलो अभियान के तहत प्रवास शुरू किया। इस अवसर पर रेल विहार के सम्मानित जन उपस्थित रहे।


नवीन गोयल ने जनसंपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी नीतियों और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों से जन-जन को अवगत कराया। साथ ही सभी से फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का आग्रह किया। नवीन गोयल ने कहा कि पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास और देश की मजबूती के लिए जो कार्य किए हैं, वे स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो गए हैं। उनका देश के लिए जो योगदान है, वह पहले कभी किसी प्रधानमंत्री का नहीं रहा। उन्होंने देश को हर कदम पर मजबूत बनाया है। नवीन गोयल ने कहा कि देश की जनता तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री का सिंहासन सौंपेगी। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी गुरुग्राम लोकसभा सीट को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताकर संसद में भेजेंगे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मजबूत होंगे। देश में चाहे महिलाओं के अधिकारों की बात हो या गरीबों के हित के लिए योजनाएं हों, हर स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाभ दिया है। देश का विदेशों में सम्मान बढ़ाया है।