-दक्षिण अफ्रीका में माउंट किलिमंजारो पर फहराया है तिरंगा
-मूलरूप से हिसार के गांव भोजराज के रहने वाल हैं मनदीप

गुरुग्राम। युवाओं के लिए पे्ररणा स्रोत पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल हर क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित करने वाले युवाओं का भरपूर सम्मान भी करते हैं और उन्हें प्रेरित भी करते हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में माउंट किलिमंजारो चोटी पर तिरंगा फहराकर लौटा पर्वतारोही मनदीप का सम्मान करके उन्हें आगे भी इसी तरह से देश का गौरव बढ़ाने की प्रेरणा दी।
विशेष बात यह है कि पर्वतारोही मनदीप ने नवीन गोयल की तस्वीर लगा बैनर माउंट किलिमंजारो चोटी पर फहराकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मनदीप को सम्मानित करते हुए नवीन गोयल ने कहा कि हरियाणा के युवाओं ने सेना में, कला, संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान, चिकित्सा, खेल और दुर्गम क्षेत्रों में जाकर अपनी प्रतिभा का सदा लोहा मनवाया है। हमारे युवा कुंदन में तपकर सोना बनकर निकलते हैं। उनकी मेहनत के बल पर ही देशभर में हमारे युवाओं का नाम अग्रिम पंक्ति में आता है। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में माउंट किलिमंजारो पर 26 जनवरी 74वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में तिरंगा फहराकर मनदीप ने देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। वहां पर चढऩा इतना आसान नहीं है, लेकिन बुलंद हौंसलों से मनदीप ने साबित कर दिया कि हम किसी से कम नहीं। नवीन गोयल ने कहा कि मनदीप का सम्मान करते हुए दूसरे युवाओं को भी मनदीप जैसे बुलंद हौंसलों वाले युवाओं से प्रेरणा लेकर समाज, देश के लिए कुछ अलग, खास करने का आह्वान किया है।
अपनी इस सफलता को पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल के साथ सांझा करते हुए हिसार जिला के गांव भोजराज निवासी मनदीप ने बताया कि बचपन से ही उसे माउंटेनियरिंग का शौक था। वह तब किताबों में ही इसके बारे में पढ़ता था। वीडियो देखता था। माउंटेनियरिंग के बारे में उसने नरेंद्र कुमार से प्रेरणा मिली और अपनी जर्नी शुरू की। मंदीप के मुताबिक अपने मांउटेनियरिंग की शुरूआत उन्होंने 2022 में की। मनदीप ने अटल बिहारी इन्स्टीट्यूट मनाली में बेसिक मांउटेनियरिंग कोर्स किया। उसके बाद उन्होंने मांउट यूनम 6119 मीटर, माउंट फ्रेंडशिप जैसे माउंटेन को क्लाइंब किया। नये साल यानी 2023 में मंदीप भोजराज ने कुछ बड़ा करने की सोची और 26 जनवरी 2023 को माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराकर इतिहास रचा।
मंदीप भोजराज के पिता सतबीर सिंह किसान है। ताऊ किशनचन्द एवं रामकुमार सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक से सहायक प्रबन्धक के पद से सेवानिवृत हैं। परिवार के सभी सदस्यों ने उन्हें सदा प्रेरित किया। मंदीप तीन भाई बहन हैं। बड़ा भाई सन्दीप व छोटी बहन रेखा है। मंदीप ने अपनी स्कूली शिक्षा गांव से ही पूरी की और अब वह भिवानी से बीटेक कर रहे है। मंदीप का कहना है कि उनका अगला लक्ष्य माउंटेन एवरेस्ट पर देश का झंडा फहराने का है।