-नवीन गोयल ने किया फ्लावर शो का शुभारंभ
गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-31 में वसंत का स्वागत करते हुए फ्लावर शो का उद्घाटन किया। उन्होंने इस आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन की सराहना की।
रेयान इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-31 ने वसंत के आगमन का जश्न मनाने के लिए इस फ्लावर शो का आयोजन किया। इस दौरान फूलों की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन किया गया। स्कूल का परिसर एक लुभावने फूलों का स्वर्ग नजर आया। नाजुक गुलाबों से लेकर जीवंत ट्यूलिप तक, प्रदर्शनी ने प्रकृति के उपहार के आश्चर्यजनक प्रदर्शन से आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
नवीन गोयल ने कहा कि स्कूल के बीच प्रकृति और पर्यावरण के प्रति प्रेम को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया। फ्लावर शो शिक्षा प्रदान करने और प्राकृतिक सुंदरता का एक माध्यम है। पर्यावरण को बेहतर बनाने में फूलों का भी अहम योगदान होता है। फूल हमें विपत्तियों में भी जीवन जीने का बड़ा संदेश देते हैं। बहुत से फूलों के पौधों में कांटे होते हैं, फिर भी फूल कांटों के बीच खिलते हैं। यही हमें जीवन की सीख देते हैं कि हमें भी विपत्ति में अपने आप को निखारना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरुकता के लिए शिक्षण संस्थानों को फ्लावर शो करने के साथ पेड़ लगाने के प्रति भी काम करना चाहिए। पेड़ों के बीच हमारा जीवन शून्य है। जीवन को बेहतर बनाने के लिए पर्यावरण में सुधार लाना ही होगा। नवीन गोयल ने कहा कि हमारे जीवन का एक उद्देश्य होना चाहिए। उस उद्देश्य में प्रकृति शामिल हो, ताकि हम अपने लिए ही नहीं अपनी आने वाली पीढिय़ों के लिए भी एक स्वच्छ, सुरक्षित वातावरण तैयार कर सकें। उन्होंने कहा कि समय-समय पर हमें पेड़ लगाकर उनका पालन बड़े होने तक करना चाहिए। बड़े होने के बाद स्वयं प्रकृति उन पेड़ों का संरक्षण कर लेती है। नवीन गोयल ने स्कूल सेक्टर-31 की स्कूल प्रमुख मोनिका मेहता ने इस आयोजन को सफल बनाने में सभी की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि कोई भी शिक्षण संस्थान किताबी शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा पर भी जोर दे, ताकि हमारे बच्चे संस्कारित हों। उनमें देश, समाज के प्रति कुछ सकारात्मक काम करने की भावना पैदा हो। सिर्फ नौकरी, आत्मनिर्भरता ही एक व्यक्ति के लिए काफी नहीं होती। समाज के प्रति उसके कर्तव्य भी अहम होते