-हर महीने के पहले रविवार को होगा फेसबुक लाइव कार्यक्रम  

गुरुग्राम। व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के प्रमुख नवीन गोयल ने रविवार को फेसबुक लाइव कार्यक्रम करके लोगों से जुडक़र अपनी बात रखी। उन्होंने पूर्व में किए गए कार्यों की उपलब्धियां गिनवाई। साथ ही भविष्य की योजनाओं को भी सांझा किया। इस दौरान लोगों ने अपने क्षेत्रों की सामूहिक समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं। नवीन गोयल ने निकट भविष्य में समाधान कराने की बात कही। नवीन गोयल ने बताया कि हर महीने के पहले रविवार को फेसबुक लाइव कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत एक शेर के माध्यम से की। उन्होंने कहा-काम करो ऐसा कि पहचान बन जाए-हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए। यहां जिंदगी तो हर कोई काट लेता है, जिंदगी ऐसी जिओ कि मिसाल बन जाए…।

यानी हमें समाज, राष्ट्र के लिए अपने जीवन का सदुपयोग करना चाहिए। हम ऐसे काम करें कि जो दूसरों को भी प्रेरणा दें। कार्यक्रम में नवीन गोयल ने अब तक चलाई जा रही मुहिम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुंदर कांड पाठ, हर घर गीता, सफाई अभियान, मैं भी मोदी का परिवार जैसे अभियान सभी साथियों के सहयोग से भव्यता से चलाए गए हैं और चलाए जा रहे हैं। इन अभियान का उद्देश्य यही है कि हम जनता से जुड़े रहें। जनता के दुख-दर्द में साथ खड़े रहें। उन्होंने अपने अगले लक्ष्य को सांझा करते हुए कहा कि अब 100 दिन अपनी विधानसभा में डोर-टू-डोर घूमने का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। इस कार्यक्रम से हर घर जाकर हम लोगों की कुशलक्षेम पूछेंगे और अपने कार्यों के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हर साथी, कार्यकर्ता एक पेड़ जरूर लगाए। जिस तरह से गर्मी का सितम हम झेल रहे हैं, यह पेड़ों की कमी के कारण भी हो रहा है। हमारे आसपास से हरियाली खत्म हो गई और कंक्रीट के जंगल खड़े हो गए। जरूरत है कि हमें इन कंक्रीट के जंगलों के साथ हरे जंगल खड़े करना, ताकि प्रकृति का बैलेंस बने। नवीन गोयल ने कहा कि जीवन का एक उद्देश्य होना चाहिए। अपने लिए हर कोई जीता है। जरूरत हैं हमें समाज और राष्ट्र के लिए जीने की, काम करने की। उन्होंने कहा कि कैनविन फाउंडेशन ने हमेशा राष्ट्र के हित में काम करते हुए जनसेवा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मार्गदर्शन लेकर जनहित में काम किए हैं।
नवीन गोयल ने फेसबुक लाइव पर लोगों से कहा कि पिछले कई वर्षों से आप मेरे सेवा कार्यों के साक्षी रहे हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य रहा है कि गुरुग्राम को पूरे विश्व में पहचान दिलाना। विकसित गुरुग्राम की इसी मुहिम को लेकर भाजपा के एक सच्चे सेवक के तौर पर मैं पिछले काफी समय से स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और गुरुग्राम से जुड़े प्रत्येक विषय पर हर दिन लगभग 15 से 18 घंटे कठिन परिश्रम कर रहा हूं। इसमें आप सबका साथ और सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम विधानसभा मेरा अपना परिवार है। देवतुल्य जनता से जुडक़र उनके सुझावों और समस्याओं को सुनना एवं उनका समाधान करना ही मैं अपना धर्म मानता हूं। इसलिए यह फेसबुक लाइव कार्यक्रम शुरू किया गया है।
लोगों ने बताई बिजली, पानी, सीवरेज की समस्याएं
इसके बाद उन्होंने फेसबुक लाइव पर लोगों द्वारा दिए गए कमेंट पढ़े। गर्मी के मौसम में लोगों ने बिजली, पानी, सीवर की समस्याएं उठाई। सभी के कमेंट पढऩे के बाद नवीन गोयल ने कहा कि जिस-जिस विभाग से संबंधित जनसमस्याएं हैं, उन विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करके समाधान कराया जाएगा। कुछ लोगों ने यातायात की समस्या भी उठाई। नवीन गोयल ने कहा कि इसके लिए यातायात पुलिस के अधिकारियों से मिलेंगे। नवीन गोयल के साथ फेसबुक लाइव पर 2100 लोग जुड़े व 8000 व्यूअरशिप रही। यह कार्यक्रम पूरी तरह से सफल रहा। बहुत से लोगों ने जिज्ञासाओं को शांत किया गया। बहुत से लोगों को इस कार्यक्रम से प्रेरणा मिली और वे नवीन गोयल द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों से जुडऩे के लिए तैयार हुए।