-भिवानी-महेंद्रगढ़़ लोकसभा के चरखी दादरी शहर में किया चुनाव प्रचार

गुरुग्राम। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धर्मबीर सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के प्रमुख नवीन गोयल चरखी दादरी शहर पहुंचे।

naveen goyal

चरखी दादरी में नई सब्जी मंडी, नई अनाज मंडी, पी.पी. लाकड़ा फिलिंग स्टेशन, महेंद्रगढ़ बाईपास ऑटो मार्केट, बिचला वासा नियर शिविर मंदिर बंसल वाल पेपर, झाड़ू सिंह चौक से परशुराम चौक श्रीराम सरल केंद्र, तहसील रोड किशोर वस्त्रालय, सिटी कॉम्पलेक्स सिटी थाना, पुराना बस स्टैंड पार्षद प्रतिनिधि, मंगल मार्केट, पुराना बस स्टैंड रोड उपकार डेकोरेटर, गांधी मार्केट सिलगर एजेंसी, पुरानी सब्जी मंडी कार्यालय, नजदीक पुरानी अनाज मंडी गणपति कैटर्स, दिल्ली रोड नजदीक धनी फाटक पर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान नवीन गोयल ने कहा कि इस बार 400 के नारे को साकार करने में हम सबकी अहम भूमिका होनी चाहिए। प्रधानमंत्री को तीसरी बार इस गद्दी पर बिठाकर हम अपने बेहतर भविष्य के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य बनता है कि हम अपने और अपनी पीढिय़ों के बेहतर भविष्य को नरेंद्र भाई मोदी जैसे महान व्यक्तित्व को अपने राष्ट्र की सत्ता फिर से सौंपें। इसमें कोई दोराय नहीं कि पूरे देश में मोदी लहर चल रही है। 400 पार के नारे को पार करने के लिए देश का हर नागरिक जुटा हुआ है। इस बार एक नया इतिहास रचा जाएगा। वर्ष 2014 से लेकर 2019 के चुनाव में पहले से बढक़र सीटें भारतीय जनता पार्टी को नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में मिली हैं। अब 2024 में इतिहास दोहराया जाएगा और 400 पार सीटें भाजपा की झोली में आएंगी।

naveen goyal

नवीन गोयल ने कहा कि अन्य जिलों की तरह भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में आने वाले जिलों की जनता भी इस इतिहास में शामिल होना चाहती है। देश का समग्र विकास करने का काम करने का काम वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीब तबके के उत्थान के लिए मजबूती से काम किया है।
उन्होंने कहा कि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा की जनता यहां से भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह को विजेता बनाने के लिए कमर कस चुकी है। जहां-जहां वे चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं, वहां की जनता का मूढ़ भाजपा के पक्ष में नजर आया है। चाहे व्यापारी हो या दुकानदार, चाहे रिक्शा चालक हो या गाड़ी चालक या फिर हो कर्मचारी, सभी इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में स्थिर सरकार चाहते हैं। जनता के बीच से मिले फीडबैक से पार्टी उत्साहित है। नवीन गोयल ने कहा कि अब तक जहां-जहां पर उन्होंने चुनाव प्रचार किया है, वहां पर माहौल भाजपामय है। लोग 400 सीटें पार कराकर और अधिक मजबूत सरकार बनाने के लिए तत्पर हैं।
इस अवसर पर नई सब्जी मंडी महासचिव सुनील कुमार गर्ग, प्रधान नंदलाल ठकराल, पूर्व प्रधान जयवीर सिंह, संजय गर्ग, प्रधान रामकुमार, मंडी महासचिव विनोद गर्ग, भारत विकास परिषद के प्रधान विनोद जैन, पी.पी. लाकड़ा फिलिंग स्टेशन वरुण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अग्रसेन जन सेवा समिति, हरिराम खुडानिया (उद्योग व्यापार मंडल), प्रदीप चिडिय़ा वाला प्रधान अग्रसेन जन सेवा समिति, कुलदीप सैनी पार्षद, नगर परिषद चेयरमैन बक्शी सैनी, वाइस चेयरमैन संदीप फौगाट, नितिन बंसल व अन्य पार्षद गण, शक्ति बंसल (बंसल पेपर वाला), अग्रवाल भवन सोसायटी प्रधान अशोक गोयल, महेश सैनी, विनोद चौहान, लखेरा समाज प्रधान सतबीर, श्रवण गुप्ता (अग्रवाल वैश्य समाज प्रधान), भूनेश गोयल (सीएससी सेंटर), अतुल शर्मा, मितेश गोयल, सुमन गोयल पार्षद, शिव कुमार जिंदल, मोती राम जिंदल, मंगल राम, डॉ. संजीव मंडीया, विजय अग्रवाल, पूर्व प्रधान अनिल चुटानी, प्रधान पंजाबी समाज प्रदीप गुगलानी, गुलशन मदान, गांधी मार्केट में मेडिकल एसोसिएशन सुनील सिलगर, ब्रह्मानंद व्यापार मंडल उपप्रधान, ललित गर्ग (स्तुति कंस्ट्रक्शन), बलराम गुप्ता जिला सचिव व्यापार मंडल, ललित महाजन अग्रवाल सभा महासचिव, सुरेश गोयल, नरेश कुमार चेतन पुरिया, चंद्रमोहन, गणपति कैटर्स अग्रवाल समाज के कोषाध्यक्ष गणेश गोयल, रवि वधवानियां भाजपा जिला महामंत्री, नितिन मंडल अध्यक्ष दादरी, गजेंद्र गुप्ता जिला मीडिया प्रमुख, अनिल, नरेश गोयल, ईशांत अग्रवाल, ईशू वाल्मीकि, हेमंत श्योराण, कार्तिक शर्मा उपस्थित रहे।