-रैली की व्यापार प्रकोष्ठ के स्तर पर तैयारियों को लेकर नवीन गोयल ने ली बैठक
-रैली को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे संबोधित

गुरुग्राम। आगामी 26 अप्रैल को गुरुग्राम में विजय संकल्प रैली के संदर्भ में व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने कार्यकर्ता साथियों के साथ बैठक की। सेक्टर-17 स्थित श्री माधव सेवा केंद्र में हुई इस बैठक में विजय संकल्प रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही रैली में शिरकत करने के लिए योजना बनाई गई।
नवीन गोयल ने कहा कि लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। गुरुग्राम समेत पूरे हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल, भाजप संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्या डा. सुधा यादव चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम लोकसभा सीट से एक बार फिर से राव इंद्रजीत सिंह के रूप में हमें मजबूत प्रत्याशी मिले हैं। इसमें कोई दोराय नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितैषी योजनाओं का इन चुनावों में पार्टी को सीधा फायदा मिलेगा। सिर्फ जनहितैषी ही नहीं, बल्कि देश के हित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो निर्णय लिए हैं, जो काम किए हैं, वे एक माइल स्टोन बने हैं। इसलिए नरेंद्र भाई मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने में कोई अड़चन नहीं आने वाली। हरियाणा समेत देश की जनता भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को 400 सीटें पार कराकर एक नया इतिहास बनाएगी। उन्होंने कहा कि चुनावों की तैयारी में सभी साथी कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए हैं। आगामी 26 अप्रैल को भीम नगर के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प रैली आयोजित की जा रही है। जिसकी संगठन स्तर पर भी तैयारियां जोरों हैं। हम सभी अपने स्तर पर भी तैयारियों के साथ रैली में जन समर्थन के साथ पहुंचेेंगे।
इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मनोहर लाल जी शिरकत करेंगे। हम सबको पूरे जोश और जुनून के साथ इस रैली में शिरकत करनी है। रैली के लिए सभी साथी डीएसडी कालेज में एकत्रित होंगे। वहां से तय रूट पर रवानगी होगी। सभी को अनुशासित तरीके से, पार्टी के झंडों के साथ नारे लगाते हुए चलना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से जुडऩे वाला हर कार्यकर्ता अनुशासित ही होता है। हमें गुरुग्राम लोकसभा से प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह की जीत के लिए निश्चय करते हुए काम करना है।