-व्यापारियों ने भाजपा का साथ लेने का किया वायदा
-लोकसभा चुनाव में व्यापारी वर्ग का होगा अहम योगदान
गुरुग्राम। व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा के हरियाणा प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल के नेतृत्व में गुरुग्राम सदर बाजार के व्यापारियों ने बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव से मुलाकात की। उनका स्वागत करते हुए हर कदम पर भारतीय जनता पार्टी का साथ देने, साथ रहने का वायदा किया। साथ ही कहा कि लोकसभा चुनाव में व्यापारी वर्ग का अहम योगदान होगा। स्मृति चिन्ह के रूप में राम मंदिर का मॉडल जिला अध्यक्ष को भेंट किया गया।
नवीन गोयल के साथ जिला संयोजक रोशनलाल अग्रवाल (पिंटू चेयरमैन), जिला सह संयोजक अरुण अग्रवाल (भारत विकास परिषद), जिला सह संयोजक पी. सी. जैन (सेक्टर-10), जिला सह संयोजक मनोज गुप्ता (सोहना), प्रदेश सलाहकार सुभाष बंसल (सोहना), प्रदेश सह प्रवक्ता नरेश बंसल, प्रदेश सह प्रवक्ता हेमंत गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुरदीप साही, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मीना गर्ग, राजकुमार आहुजा, विकी बंसल, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य विनोद कपूर, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य योगेश गोयल मौजूद रहे। व्यापार प्रकोष्ठ के हरियाणा प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल व सभी व्यापारियों का आभार जताते हुए जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार ने व्यापारियों, दुकानदारों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं भी चलाई हैं। इन योजनाओं से सीधे व्यापारियों को लाभ दिया गया। आसानी से व्यापार किया जा सके, इस तरह के प्रबंध और रास्ते भी निकाले गए। कमल यादव ने कहा कि लोकसभा चुनावों में हमेशा की तरह से व्यापारी वर्ग से उम्मीद है कि वह भारतीय जनता पार्टी का साथ देकर अपना पूर्ण समर्थन देगा।
नवीन गोयल ने कहा कि व्यापारी वर्ग हमेशा से ही देश के विकास में, अर्थव्यवस्था की मजबूती में अपना सहयोग, योगदान देता आ रहा है। समय-समय पर व्यापारियों, उद्योगपतियों ने देश को बहुत बड़ा सहयोग किया है। शासन-प्रशासन केसाथ सामन्जस्य बिठाकर व्यापारी देश, प्रदेश के हित में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के व्यापारियों ने हर अभियान में अपना भरपूर सहयोग दिया। जो भी कार्य सरकार की ओर से शुरू किए गए, उनको सिरे चढ़ाया। सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने की जब बात आई तो गुरुग्राम समेत पूरे हरियाणा के व्यापारी एक मंच पर खड़े नजर आए। हमारे वातावरण, पर्यावरण के लिए घातक सिंगल यूज प्लास्टिक के खात्मे के लिए व्यापारियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर स्वयं ही प्रतिबंध लगाने का काम किया। ऐसी पॉलिथीन में सामान देना तक बंद कर दिया, जिसके कारण हमारा पर्यावरण खराब होता है। उन्होंने कहा कि आगामी 25 मई को हरियाणा के लोकसभा चुनाव में गुरुग्राम समेत पूरे हरियाणा के व्यापारी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके लिए व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा की ओर से हरियाणा की मंडियों में व्यापारियों से मुलाकात करके उन्हें सरकार की नीतियों और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराने का अभियान चलाया जा रहा है।