प्रेरणाओं से भरा है अहिल्याबाई होल्कर का जीवन: नवीन गोयल
-अहिल्याबाई होल्कर ने समाजहित में कार्य का अनुसरण करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि
-कैनविन फाउंडेशन अहिल्याबाई होल्कर को करता है नमन

गुरुग्राम। हमारे देश में नारी शक्ति ने शुरू से ही अपनी शक्ति और साहस का परिचय देते हुए समाज में बड़े परिवर्तनों में अपना अहम योगदान दिया है। बात करें माता अहिल्याबाई होल्कर या फिर माता सावित्रीबाई फुले की। दोनों ने ही अपने-अपने स्तर पर समाज में बदलाव के बड़े काम किए। शुक्रवार को अहिल्याबाई होल्कर को उनकी जयंती पर उन्हें नमन करते हुए व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के प्रमुख नवीन गोयल ने उनके जीवन से शिक्षा लेकर सभी को समाज व राष्ट्र के लिए अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
नवीन गोयल ने कहा कि स्वतन्त्र भारत में अहिल्याबाई होल्कर का नाम बहुत ही सम्मान के साथ लिया जाता है। इनके बारे में अलग-अलग राज्यों की पाठ्य पुस्तकों में अध्याय पढ़ाए जाते हैं। भावी पीढिय़ों को उनके जीवन से अवगत कराया जाता है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर को एक ऐसी महारानी के रूप में जाना जाता है, जिन्होंनें भारत के अलग अलग राज्यों में मानवता की भलाई के लिये अनेक कार्य किये थे। इसलिये भारत सरकार व विभिन्न राज्यों की सरकारों ने उनकी प्रतिमाएं बनवायी हैं। उनके नाम से कई कल्याणकारी योजनाओं को भी चलाया जा रहा है।
नवीन गोयल ने कहा कि भले ही अहिल्याबाई होल्कर का जन्म महाराष्ट्र में हुआ हो, लेकिन उन्होंने पूरे राष्ट्र के कल्याण के लिए अपनी ऊर्जा को लगाया। परिवार में अनेक प्रताडऩाएं सहकर भी उन्होंने अपने जीवन का एक उद्देश्य निर्धारित किया। अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारतभर के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मन्दिर बनवाए, घाट बंधवाए, कुओं और बावडिय़ों का निर्माण किया। मार्ग बनवाए, भूखों के लिए अन्नसत्र खोले, प्यासों के लिए प्याऊ बनवाई, शास्त्रों के मनन-चिन्तन और प्रवचन के लिए मन्दिरों में विद्वानों की नियुक्ति की। वे अपनी प्रतिष्ठा के लिए झूठे मोह का त्याग करके सदैव न्याय करने का प्रयत्न करतीं रही। नवीन गोयल ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय को अपनाते हुए कैनविन फाउंडेशन किसी न किसी रूप में अहिल्याबाई होल्कर की सोच को आगे बढ़ा रहा है। दीन-दुखियों, बीमारों की सेवा करना, मातृ शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण देना कैनविन की प्राथमिकताओं में है। अब युवाओं के लिए भी कैनविन की ओर से केंद्र की स्थापित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर अपने समाज, अपने राष्ट्र को उन्नति के पथ पर लेकर जाएं, ऐसा प्रयास कैनविन का है। कैनविन फाउंडेशन की ओर से बीमारों को उपचार, युवाओं को तकनीकी ज्ञान देकर रोजगार, महिलाओं को उचित प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा में उन्हें लाया जा रहा है। नवीन गोयल ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मातृ शक्ति को जो सम्मान दिया है, वह काबिले तारीफ है। देश में लाखों ड्रोन दीदी बनाकर जो सम्मान उन्हें दिया गया है, ऐसा कभी किसी सरकार ने सोचा तक नहीं था। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम मोदी ने जिस गति से काम किया है, उससे आज देश की महिलाएं खुद को सम्मानित महसूस कर रही हैं। क्योंकि पूर्व की सरकारों में महिलाओं को लेकर इस तरह की कोई योजना नहीं थी, जिससे कि वे सीधे तौर पर लाभान्वित हो सकें। उन्हें इस तरह का सम्मान मिल सके।