-वर्तमान राजनीतिक हालातों पर कही यह बात
-तीसरी बार केंद्र और हरियाणा में बीजेपी की बनेगी सरकार

गुरुग्राम। हरियाणा में आप और  कांग्रेस   लगातार बिखर रही है। दोनों दल जितनी भी यात्राएं निकाल ले। जितने भी सम्मेलन कर ले, इनके कार्यकर्ता एकजुट होने की बजाय बिखरती ही जा रही है। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। यह बात पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल ने कही।
वर्तमान राजनीतिक हालातों पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते हुए नवीन गोयल ने कहा कि पूरा देश और प्रदेश देख रहा है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के हालात कितने खराब हो चुकेे हैं। आम आदमी पार्टी का किसी भी स्तर पर यहां जनाधार नहीं है। कांग्रेस में पहले से कई ज्यादा धड़े हो चुके हैं। सबकी अपनी-अपनी ढपली अपना-अपना राग है। कोई यात्रा निकाल रहा है तो कोई सम्मेलनों में अपनी साख मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। हकीकत यही है कि कांंग्रेसी आपसी फूट के कारण मजबूत होने की बजाय कमजोर होते जा रहे हैं। उनकी कमजोरी पार्टी को कमजोर ही नहीं, खत्म कर रही है।
नवीन गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने जो मजबूती, जो विकास की राह पकड़ी है, वह 70 सालों में कभी नहीं हुई। भ्रष्टाचार और घोटालों में कांग्रेस डूबी रही। देश के विकास की तरफ ध्यान देने की बजाय इनके नेताओं ने अपना ही विकास किया। अपने विकास की सोच करने वाले कभी देश का विकास कर ही नहीं सकते। देश की जनता को इन्होंने खूब ठगा। नवीन गोयल ने कहा कि वर्ष 2014 में देश वासियों ने नरेंद्र मोदी की सोच को देश के लिए सही माना। उनके नेतृत्व में ही देश के मजबूत होने के सपने देखे और उन्हें प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा दिया। देश के विश्वास पर खरे उतरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले करीब 10 साल में देश को ऊंचाईयों पर पहुंचाया है।
उन्होंने कहा कि इसी तरह से हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के नए आयाम छुए हैं। भूख और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सरकार ने जमीनी स्तर पर काम किया है। जिस गरीब के बेटे में टैलेंट होते हुए भी उसे सरकारी नौकरियों से वंचित रखा जाता था, आज उस गरीब आदमी का बेटा सामान्य से लेकर एचसीएस के पद तक पहुंचा है। नवीन गोयल ने कहा कि बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरियां देकर मनोहर सरकार ने मनोहर ही काम किए हैं। हर पेट को रोटी हर हाथ को काम देेने के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं धरातल पर लागू की हैं। नवीन गोयल ने बताया कि गरीब आदमी की सेहत सुधारने के लिए चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आयुष्मान भारत, चिरायु योजनाएं चलाकर गरीब, आम आदमी को बहुत बड़ी राहत दी गई है। ग्रामीण अंचल में सभी सुविधाओं से सुसज्जित छोटे-बड़े अस्पताल स्थापित किए हैं। गुरुग्राम में मां शीतला के नाम से सेक्टर-102 में मेडिकल कालेज निर्माणाधीन है। इसी गुरुग्राम को कांग्रेस सरकार 10 साल में ना तो यूनिवर्सिटी दे पाई और ना ही मेडिकल कालेज। शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार ने बड़े परिवर्तन किए हैं। प्रदेश में जगह-जगह पर स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी शुरू की हैं। नवीन गोयल ने कहा कि दिनों की दूरियां घंटों में और घंटों की मिनटों में तय हो, इसके लिए बेहतरीन सडक़ें बनाई गई हैं। ताकि बस व अन्य व्यवासायिक, निजी वाहन फर्राटे भरते हुए जाएं। वंदे भारत जैसी सुपरफास्ट ट्रेन चलाकर आम जनता को खास तोहफा प्रधानमंत्री की तरफ से दिया गया है। यही सब जनहित के काम हैं, जिनसे खुश जनता तीसरी बार केंद्र और हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएगी।