-भीषण गर्मी के बीच वोटर्स का उत्साह भाजपा को कराएगा 400 पार
-नवीन गोयल ने गुरुग्राम के मतदाताओं का जताया आभार
-बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद के निधन पर जताया शोक

गुरुग्राम। व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के संयोजक नवीन गोयल ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के बाद गुरुग्राम के मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के जोश और भाजपा के पक्ष में मतदान से ही अब 400 पार का नारा साकार होने जा रहा है। नवीन गोयल ने बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद के निधन पर भी शोक जताया।
नवीन गोयल ने कहा कि उन्होंने विधायक राकेश दौलताबाद के साथ कई मंच सांझा किए थे। वे बेहद ही मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। राजनीति में जिस मेहनत के साथ वे आगे बढ़े, युवाओं के लिए वे प्रेरणा स्रोत रहेेंगे। उनका इस तरह से असमय चले जाना समाज को बहुत बड़ी क्षति है।
शनिवार को मतदान के बाद नवीन गोयल ने कहा कि लंबे समय से लोकसभा चुनावों की तैयारी में सिर्फ भारतीय जनता पार्टी संगठन ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की आम जनता भी लगी हुई थी। भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने एक-एक घर की दहलीज तक पहुंचकर मतदाताओं की राय जानी थी। मतदाताओं में शुरू से ही रुझान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में रहा है। संगठन के बड़े नेताओं, कार्यकर्ताओं का अलग-अलग क्षेत्रों में प्रवास मतदाताओं में आत्मविश्वास पैदा कर रहा था। मतदाताओं को जब विस्तार से मोदी सरकार की योजनाओं का इस दौर में जिक्र किया गया, उन्हें जानकारी दी गई तो मतदाताओं का मन पूरी तरह से भाजपा की तरफ हो गया। नवीन गोयल ने कहा कि विपक्ष ने बेशक कितने ही प्रयास सरकार के खिलाफ प्रचार में किए हों, लेकिन जनता पहले से ही भाजपा पर विश्वास जमाए बैठी थी। मतदाताओं पर विपक्ष की बातों का कोई असर नहीं हुआ। बिना संगठन के चुनाव में उतरा विपक्ष भले ही इंडी गठबंधन की नाव पर सवार हो, लेकिन वहां पर विश्वास की कमी ही रही। गठबंधन के नाम पर सभी के अपने-अपने स्वार्थ हैं। हर कोई खुद को, अपने बेटों को आगे बढ़ाने की जुगत भिड़ा रहा है। नवीन गोयल ने कहा कि विपक्ष का केंद्र में सरकार बनाने का सपना पूरा नहीं होगा। भाजपा जैसे जिस संगठन में 24 घंटे काम करने वाले नरेंद्र भाई मोदी जैसे प्रधानमंत्री हों, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे रणनीतिकार हों तो वह संगठन पहाड़ सा मजबूत होता है। भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जो मजबूती से खड़ा है। नवीन गोयल ने कहा कि सभी मतदाताओं का चुनाव में भाजपा को समर्थन देते हुए मतदान करने का आभार है। अब जश्न मनाने की तैयारी करनी है।