बेमौसमी बरसात में वृक्षारोपण करके प्रकृति को दें उपहार: नवीन गोयल
-संजय ग्राम में वृक्ष लगाएं जीवन बचाएं अभियान के तहत किया पौधारोपण
-प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए वृक्षारोपण जरूरी  

गुरुग्राम। वृक्ष ही जीवन है, इस उद्देश्य के साथ पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने रविवार को यहां संजय ग्राम ब्लॉक-ए आरडब्ल्यूए के साथ में वृक्षारोपण किया। साथ ही उन्होंने गुरुग्राम समेत पूरे प्रदेश की जनता से अपील की है कि एक बार फिर से बरसात शुरू हो चुकी है। भले ही यह बेमौसमी बरसात हो, लेकिन हमें इसका भी लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने हैं। इस दौरान लोगों को कपड़े के थैले वितरित करके सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का आह्वान किया गया।
वृक्ष लगाएं जीवन बचाएं अभियान के तहत उन्होंने संजय ग्राम में यहां पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी सुधीर कलसन की ओर से किया गया। नवीन गोयल ने कहा कि मानव प्राकृतिक वातावरण को खराब करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस आधुनिक दुनिया में मनु़ष्य के सभी कार्य सीधे प्राकृतिक वातावरण को प्रभावित करते हैं। पर्यावरण संबंधी समस्याओं में दुनिया की आबादी में तेजी से विकास, प्राकृतिक संसाधनों का अधिक दोहन होना, जंगलों और झीलों का अस्तित्व समाप्त होना, भूमिगत पानी का घटना, पीने योग्य पानी में निरंतर कमी, पेड़-पौधों में कमी आदि शामिल हैं।

सुधीर कलसन ने नवीन गोयल को संजय ग्राम की समस्याओं से अवगत कराया। जिनके समाधान का उन्होंने आश्वासन दिया। श्री गोयल ने पर्यावरण पर अपनी बात रखते हुए कहा कि पर्यावरण दो प्रकार के होते हैं, प्राकृतिक पर्यावरण और निर्मित पर्यावरण। प्राकृतिक पर्यावरण वो होता है जो हमारे चारों और प्राकृतिक रुप से अस्तित्व में रहता है। जिसके लिए मनुष्य जिम्मेदार होता है। ऐसे बहुत से प्राकृतिक और अप्राकृतिक कारण हंै जो पूरे प्राकृतिक वातावरण को प्रदूषित करते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार बाहरी वायु प्रदूषण पर्यावरण की प्रमुख समस्या है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण पर पड़ रहे बुरे प्रभावों को रोकने के लिए और स्वस्थ वातावरण को बनाए रखने के लिए इसे प्राकृतिक रुप से चलाने का सबसे अच्छा प्रयास करना होगा। हमें हमारे चारों ओर की सामान्य जनता को साफ-सफाई करने और वातावरण को हरा-भरा बनाने के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर एससी मोर्चा भाजपा गुरुग्राम के जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कलशन, आरडब्ल्यूए के प्रधान धर्म सिंह, राधे श्याम, विजय राघव, कबूल सिंह, पंकज, अभिषेक, जाटन सिंह, पूर्व आईआरएस राम नारायण, वीना, कृष्ण रोहिल्ला, जतन बिसोया, पंकज सैनी, राजेंद्र सिंह चौहान, धर्मेंद्र शर्मा, ओपी अग्रवाल, धर्मेंद्र कौशल, विजय राघव, अनिल शर्मा, मनोहर चौहान, रघुबीर, विनोद त्यागी, राजकुमार बहल, एसपी यादव, नरेश यादव, प्रदीप यादव, हर्ष राजपूत, सुरेंद्र शर्मा, एलआर गुप्ता, एसबी यादव, महिपाल सिंह सहारण, मिथिलेश गुप्ता, विजय यादव उपस्थित रहे।