-बोले, महिलाएं सशक्त तो देश सशक्त
-नवीन गोयल ने महिलाओं को दी तीज की बधाई

गुरुग्राम। ओल्ड डीएलएफ के पार्क में पतंजलि योग पीठ के माध्यम से चल रही योग कक्षा में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने शिरकत की। उन्होंने यहां संचालिका रमा रानी को महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने आगामी तीज पर्व की भी सभी को शुभकामनाएं दीं। साथ ही रमा के एसिस्टेंट कमिश्नर सेंटर जीएसटी बनने पर भी बधाई दी।

नवीन गोयल ने सभी को तीज व सावन माह की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को योग जरूर करना चाहिए। योग करने से हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। हमें योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। हर महिला के स्वास्थ्य से पूरे परिवार का स्वास्थ्य जुड़ा होता है। अगर हमारे घर, परिवार की महिलाएं स्वस्थ होंगी तो पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा। घर की रसोई से लेकर प्रोफेशनल जीवन में महिलाएं खुद को साबित करती हैं। हर कदम महिलाओं के जीवन में चुनौती रहती है। वे हर बाधा को पार करके जीवन में अपने आप को स्थापित करती हैं। भारतीय नारी में इतनी शक्ति होती है कि वे आज जमीन और आसमान तक खुद को मजबूती से साबित कर रही हैं। चाहे शिक्षा के क्षेत्र में हो या सीमा पर दुश्मन से मुकाबला करने की बात हो, चाहे तकनीक का क्षेत्र हो या फिर चिकित्सा का क्षेत्र। महिलाओं ने अपनी पूरी क्षमता से काम किया है और कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं चाहे किसी भी क्षेत्र में जाएं, वे अपने आप को तंदुरूस्त रखने में भी आगे रहें।

नूंह की घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

नवीन गोयल ने बृज मंडल यात्रा पर नूंह (मेवात) में पथराव, हमला, गोलीबारी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सभी शांति व्यवस्था बनाए रखने में सरकार, प्रशासन का सहयोग करें। नवीन गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह इस घटना से व्यथित हैं। उन्होंने कहा है कि मेवात में सदा भाईचारा कायम रहा है। आगे भी वैसा ही भाईचारा बनाकर हम सबको रखना है। साथ ही उन्होंने कहा कि अराजक व हिसंक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। इस तरह से भाईचारा खराब करने की किसी को इजाजत नहीं है। हर वर्ग को साथ लेकर सरकार चल रही है। जिस किसी ने भी मेवात में इस घटना को हवा दी, उसकी जल्द ही पहचान करके पुलिस प्रशासन इस मामले का खुलासा करेंगे। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।