गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल को संगठन ने लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति में प्रचार सामग्री सह-प्रमुख का भी दायित्व दिया है। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी की ओर से सूची जारी की गई।


हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति में शामिल किए जाने पर नवीन गोयल ने प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि प्रचार सामग्री विभाग के सह-प्रमुख के दायित्व को वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे।


नवीन गोयल ने कहा कि लोकसभा चुनाव निकट हैं। चुनावों की वैसे तो भारतीय जनता पार्टी पिछले साल भर से तैयारी कर रही है। अब संगठन पूरी तरह से चुनाव मोड में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हम पार्टी के लिए पूरी तन्मयता से काम कर रहे हैें। पार्टी की जीत ही हमारा लक्ष्य है। इस बार का लक्ष्य 400 सीटों के पार का है। इस लक्ष्य को हासिल ही नहीं बल्कि इससे कहीं अधिक बढक़र सीटें जीतने के लिए हम जमीनी स्तर पर मजबूती से काम कर रहे हैं और करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी है। जो संगठन दुनिया में अपनी पहचान रखता हो, उसका भविष्य उज्जवल ही होता है। नवीन गोयल ने राम मंदिर के निर्माण और सोमवार को मंदिर में राम लला के विराजमान होने की सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह बात एक बार फिर से साबित हो चुकी है कि मोदी जी हैं तो मुमकिन है। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर देश को विकसित बनाना है।