अयोध्या में राम लला के मंदिर में विराजमान का 22 जनवरी को बन जाएगा नया इतिहास: नवीन गोयल

-नवीन गोयल व उनके सहयोगियों ने घर-घर वितरित किए पूजित अक्षत व मिट्टी के दीये

गुरुग्राम। हर घर सुंदरकांड पाठ की मुहिम के तहत शुक्रवार को पर्यावरीण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल व उनके सहयोगियों ने घर-घर श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पवित्र अक्षत और मिट्टी के दीये वितरित किये। नवीन गोयल इस दौरान राजेंद्रा पार्क में रेवत सिंह के निवाास पर सुंदर कांड पाठ में पहुंचे और अक्षत पत्र वितरित किए।

प्राण प्रतिष्ठा की सभी को शुभकामनाएं देते हुए नवीन गोयल ने कहा कि 500 साल का इंतजार खत्म होने के बाद देश में 22 जनवरी को तब नया इतिहास बन जाएगा, जब राम लला टैंट से अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। यह पल हमारे लिए भावनात्मक भी होंगे और गौरवान्वित करने वाले भी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बनाकर सनातन संस्कृति को और अधिक मजबूत कर दिया है। आज पूरा देश राममय हो गया है। देश के हर मंदिर, हर घर दीयों और लडिय़ों से जगमग हों, ऐसा हम सबको करना है। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर के ये पवित्र अक्षत हमारे लिए गौरव के क्षण हैं। इन क्षणों को हम जीवनभर याद रखेेेंगे। हमारी आने वाली पीढिय़ों को भी यह पता हो कि उनके बचपन के समय में क्या इतिहास बना था। नवीन गोयल ने कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण होना और मंदिर में राम लला का विराजमान होना करोड़ों सनातनियों का सीना चौड़ा कर देता है।

नवीन गोयल ने गुरुग्रामवसियों से आग्रह किया है कि मंदिर कमेटियां मंदिरों की सजावट करें और लोग अपने घरों में दीवाली मनाने की तैयारी करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल अभियान के तहत मिट्टी के दीये जलाकर दीवाली सा उत्सव मनाएं। ऐसा करना सिर्फ भगवान राम का सम्मान नहीं, बल्कि मिट्टी का काम करने वालों के लिए रोजगार का भी कारक बनेगा। उन्होंने कहा कि युगों तक याद रहने वाला काम 22 जनवरी को हो रहा है, इसके साक्षी बनने केलिए हमें अपने घरों के आसपास मंदिरों में बड़ी स्क्रीनों पर कार्यक्रम देखना है। जो लोग अयोध्या जाना चाहते हैं, वे जा सकते हैं। वहां पर भी व्यवस्थाएं की गई हैं। उत्तरप्रदेश सरकार ने अयोध्या में बेहतरीन तैयारियों की हैं।
————————————————————