अयोध्या में राम मंदिर को समर्पित गीत का लांचिंग के दौरान पत्रकारों से बात करते नवीन गोयल।

-युवा पवन व सन्नी ने की है इस बेहतरीन गीत की रचना

गुरुग्राम। दिल में बसा के राम नाम मैं चला अयोध्या धाम-धाम, जहां राम बसे हैं हर मन में-जहां राम बसे हैं कण-कण में, हम भी तेरे चरणों में ये शीष झुकाने आए हैं, आज सजी है अयोध्या मेरे राम अवध को आए हैं…। युवा पवन व सन्नी द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण व राम लला के मंदिर में विराजमान होने को समर्पित इस गीत की शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल ने लांचिंग की।

सेक्टर-17 स्थित माधव सेवा केंद्र में मीडिया की मौजूदगी में इस गीत को लांच करते हुए नवीन गोयल ने कहा कि युवा पवन व सन्नी ने इस गीत की रचना करके अच्छा प्रयास किया है। राम लला के अयोध्या मंदिर में विराजमान होने को समर्पित गीत सभी के लिए धार्मिक पे्ररणा देने वाला है। नवीन गोयल ने कहा कि गीत के बोल अच्छे हैं। राम जी का भाव पैदा करते हैं। यह गीत उत्साह पैदा करता है। उन्होंने कहा कि राम लला का मंदिर बन जाने के बाद राम लला के मंदिर में विराजमान होने के कार्यक्रम को लेकर पूरी दुनिया में रह रहे सनातनियों में हर्ष की लहर है।

पूरे विश्व में सनातनी 22 तारीख को दीवाली मनाएंगे। उत्साह का भाव है। जिस राम मंदिर का हमारे पूर्वजों को इंतजार था, वह आज पूरा हो रहा है। हमारे बहुत से पूर्वज तो इस दुनिया से विदा हो चुके हैं, हम किस्मत वाले हैं कि इन पलों को अपनी नजरों से देखेंगे। लाखों कार सेवकों का संघर्ष रंग लाया है। पीएम के कुशल नेतृत्व में मंदिर बना है। उन्होंने जो कहा वह करके दिखाया। जल्द ही हम सब भी अयोध्या जाकर दर्शन करेंगे। गुरुगाम की तरक्की, खुशहाली व विकास का आशीर्वाद लेेंगे। कांग्रेस द्वारा मंदिर नहीं जाने को लेकर नवीन गोयल ने कहा कि वो अभागे लोग हैं जो 22 जनवरी को जान-बूझकर अयोध्या जाना नहीं चाहते। हम सनातन धर्म से हैं।

यह हमारे लिए सोभागय की बात है। जो लोग नकारात्मकता फैला रहे हैं, उन्हें भगवान राम सदुबद्धि दें। आज हर गली, मोहल्ला, ब्लाक, सोसायटी में राम नाम की गूंज है। देश राममय हो गया है। हर मंदिर में बेहतरीन तैयारियां की गई हैं। हमारी असली दीवाली अब मनेगी। दीवाली हमारी आस्था की प्रतीक है। सही मायने में राम जी अपने स्थान पर विराजित होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने दीये व अक्षत घर-घर आवंटित करने का काम किया है। हर घर में तीन दिन में पहुंचा देंगे।