पीएम मोदी के आह्वान पर नवीन गोयल ने साथियों सहित की श्रीराम मंदिर में सफाई

-पीएम मोदी ने इस बार धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता का किया आह्वान
-धार्मिक, राजनीतिक मंचों से पीएम मोदी ने स्वच्छता को भी बनाया है लोकप्रिय

गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल ने मंदिर में सफाई अभियान चलाया। सेक्टर-5 स्थित द्रोणाचार्य योग मंदिर ट्रस्ट की ओर से संचालित श्रीराम मंदिर में नवीन गोयल साथियों के साथ पहुंचे। मंदिर में सफाई करके उन्होंने पीएम की इस मुहिम को आगे बढ़ाया।
मंदिर में स्वच्छता अभियान के दौरान शीतला मंडल उपाध्यक्ष राजेश दत्ता, गजेंद्र गुप्ता, सत्यदेव राघव, सुधीर भदौरिया, प्रशांत राघव, दीपक शर्मा, दयानंद आहुजा, प्रीतम वर्मा, गोरख दास, श्याम लाल, चुन्नीलाल, कश्मीरी लाल अरोड़ा समेत अनेक लोगों ने अपनी भागीदारी निभाई। इस अवसर पर नवीन गोयल ने कहा कि स्वच्छता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को जागरुक किया। हर अवसर पर वे स्वच्छता को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने अयोध्या में बने श्री राम मंदिर के निर्माण के बाद उसके उद्घाटन से पूर्व देश को एक बार फिर से स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। इस बार उन्होंने स्वच्छता के लिए मंदिरों को चुना। देशवासियों से आग्रह किया कि वे मंदिरों की सफाई करके वहां का माहौल बेहतरीन बनाएं। आने वाली 22 जनवरी को वहां पर घी के दीये जलाएं। मंदिर और घर इन दीयों से रोशन करें। उनके आह्वान पर ही देश पूरी तैयारी कर चुका है। आम तौर पर साल के अंत में मनाई जाने वाली दीवाली इस बार साल की शुरुआत में मनाई जा रही है। राम लला अपने घर में विराजमान हो रहे हैं। यह आयोजन सिर्फ सनातनियों के लिए नहीं, बल्कि हर सम्प्रदाय के लिए खास है। हर व्यक्ति इसमें अपने को शामिल करके भागयशाली समझ रहा है। नवीन गोयल ने कहा कि भगवान राम के अपने घर में विराजमान होते देखने के लिए पूरी दुनिया के लोग लालायित हैं। हम सबके लिए यह गौरव की बात है कि हमारी आंखों के आगे यह ऐतिहासिक काम हो रहा है।

नवीन गोयल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में भय, भ्रष्टाचार, गरीबी सब कुछ बदल रहा है। यानी पूरा देश बदल रहा है। पीएम मोदी के करिश्माई नेतृत्व में ही यह सब हो पाया है। उन्होंने कहा कि पहले का भारत विदेशी इशारों पर संचालित होता था। आज के भारत से विदेशी सलाह मांगते हैं। भारत को अग्रणी मानते हैं। पीएम मोदी ने जो देश की साख मजबूत की है, वह सदियों तक मजबूत रहेगी। आज हर मोर्च पर विदेशी सरकारों, प्रतिनिधियों की नजरें भारत पर रहती हैं। पाकिस्तान जैसे देश अपने आप में सिमट कर रह गए हैं। उन्हें ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाता है। दुश्मन को घर में घुसकर मारा जा रहा है। यह सब पीएम मोदी के मजबूत ईरादों और निडरता से संभव हो पाया है।